28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिसड़क पर हल साल डेढ़ लाख मौतें, पर संसद में इस सवाल...

सड़क पर हल साल डेढ़ लाख मौतें, पर संसद में इस सवाल पर कट मार गए गडकरी

Published on

नई दिल्ली

कारों में छह एयरबैग जरूरी करने का फैसला कब तक होगा? गुरुवार को लोकसभा में भी यह सवाल उठा, हालांकि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। गडकरी ने स्वीकार किया कि हर साल देश में करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें डेढ़ लाख तक जानें चली जाती हैं। गडकरी ने कहा कि एक एयरबैग करीब 800 रुपये का बैठता है, ऐसे में इसे कार कंपनियों के लिए जरूरी करना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन उन्होंने इस पर तारीख नहीं बताई।

लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कारों में एयरबैग्स का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा, ‘देश में हर साल सड़क हादसों में डेढ़ लाख मौतें होती हैं। सरकार ने यह फैसला किया है कि हर कार में कम से कम छह एयरबैग जरूरी किए जाएंगे। इसके ड्राफ्ट नोटिफिकेशन की तारीख इस साल अक्टूबर की है, लेकिन अभी तक वह जारी नहीं हुआ है।’ उन्होंने गडकरी से जानना चाहा कि यह नोटिफिकेशन कब तक आएगा, जिससे कंपनियों के लिए एयरबैग की पॉलिसी लागू की जा सके।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस सवाल का जवाब देते हुए इस बात को स्वीकार किया कि देश में हर साल 5 लाख तक सड़क हादसे होते हैं, जिनमें डेढ़ लाख तक जानें चली जाती हैं। गडकरी ने कहा कि अभी तक कार में केवल अगली सीट पर दो एयरबैग जरूरीं हैं। पीछे बैठने वाले लोगों के लिए एयरबैग अनिवार्य नहीं हैं।

उन्होने कहा कि इसी को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि कार में जितने लोग होंगे, उतने एयरबैग्स को भी जरूरी किया जाए। गडकरी ने कहा कि एक एयरबैग की कीमत महज 800 रुपये आती है। हालांकि सरकार कार कंपनियों के लिए यह कब तक जरूरी करने वाली है, इस सवाल का उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। गडकरी ने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। सरकार जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का प्रयास करेगी।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...