21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यहरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिला 1.5KG RDX, 15 अगस्त से पहले धमाके...

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिला 1.5KG RDX, 15 अगस्त से पहले धमाके की थी तैयारी

Published on

कुरुक्षेत्र,

स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र को दहलाने की साजिश को हरियाणा STF ने बेनकाब किया है. STF अंबाला की टीम एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास करीब डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है. उसके पास से देसी बम्ब नुमा वस्तु, टाइमर और डेटोनेटर भी मिला है. एसटीएफ की टीम ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर मिले विस्फोटक के साथ पंजाब के तरनतारण जिले के रहने वाले शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है. जिले के डीएसपी ने बताया कि ये RDX बनाने में हाइली एक्सप्लोसिल का इस्तेमाल किया गया है.

जानकारी के अनुसार, इस विस्फोटक को यहां से कोई और ठाने वाला था और उसके बाद इसका क्या किया जाता, इसकी जानकारी पुलिस को शमसेर सिंह से हासिल करनी है, जिसके लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसका नेटवर्क खंगाला जाए. आरोपी शमशेर सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा. उसके खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है.

करनाल में मई में पकड़े गए थे चार संदिग्ध
बता दें कि इससे पहले मई महीने में हरियाणा के करनाल में ही चार संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने पकड़ा था. उनके पास से भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से मिले थे. इसके साथ ही तीन IED बम भी बरामद किए गए थे. बताया गया था कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है. इनको पकड़ने के लिए IB पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था.

महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे चारों संदिग्ध आतंकी
करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने जानकारी दी थी कि पकड़े गए युवकों का नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है. खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से फिरोजपुर में ये हथियार भेजे थे. इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है. जो मुख्य आरोपी है उसकी दूसरे आतंकी से जेल में मुलाकात हुई थी. ये चारों संदिग्ध फिलहाल महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे. चारों को IED तेलंगाना भेजना था. जहां सामान पहुंचना था वहां की लोकेशन इनको पाकिस्तान से मिली थी. ये लोग इससे पहले दो जगहों पर IED सप्लाई कर चुके थे.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this