8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यमहिला को धक्का, भद्दी गालियां...Noida के BJP Leader क्या सत्ता के नशे...

महिला को धक्का, भद्दी गालियां…Noida के BJP Leader क्या सत्ता के नशे में इज्जत भूल गए?

Published on

नोएडा

यूपी के नोएडा जिले में एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी अब अपने घर से फरार हैं। बीजेपी के किसान मोर्चा के नेता होने का दावा करने वाले श्रीकांत पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सोसाइटी की एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और गाली-गलौच की।

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नोएडा में हुई इस घटना के बाद श्रीकांत त्यागी के घर पर पुलिस की छापेमारी हुई है। नोएडा में श्रीकांत के फ्लैट और सोसाइटी में छापेमारी के बाद उनकी कई गाड़ियों को क्रेन से उठाकर थाने भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।

नोएडा में हुई इस कार्रवाई के बीच बीजेपी ने श्रीकांत से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। बीजेपी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी नाम का कोई भी शख्स कभी बीजेपी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का हिस्सा नहीं था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...