3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य‘धनुष-बाण’ बचाने को उद्धव की खास रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया यह निर्देश

‘धनुष-बाण’ बचाने को उद्धव की खास रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया यह निर्देश

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में शिवसेना के चुनावी निशान की लड़ाई अब अहम मोड़ पर आ गई है। एक तरफ कानूनी लड़ाई चल रही है, दूसरी तरफ दोनों गुट अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को इसके लिए कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग के समक्ष अहम तथ्य साबित होगा। ठाकरे अपने आवास ‘मातोश्री’ में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता 10 गुना तक बढ़नी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे नीत गुट ने इस कार्य के लिए पेशेवर एजेंसियों को लगाया है।

झंडा छूने वालों के हाथ तोड़ दो
ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता 10 गुना तक बढ़नी चाहिए। यह नासिक में एक लाख के करीब जानी चाहिए। वे (शिंदे गुट) इस काम में पेशेवर एजेंसियों को लगा रहे हैं, लेकिन मेरे पास केवल आप (कार्यकर्ता) हैं। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भगवा ध्वज को मजबूती से पकड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि छीनना तो भूल जाएं, भगवा ध्वज को छूने की हिम्मत करने वाले हाथों को भी तोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि पार्टी में टूट के बाद निर्वाचन आयोग ने ठाकरे और शिंदे गुट से कहा कि वह आठ अगस्त तक शिवसेना के चुनाव चिह्न के लिए अपने-अपने समर्थन में दस्तावेज जमा करें। निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों से विधायकों और पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के समर्थन पत्र के साथ-साथ लिखित बयान मांगा है।

फिलहाल ऐसा है हाल
शिवसेना के शिंदे गुट के पास पार्टी के 55 में से 40 विधायकों का समर्थन है, जबकि कम से कम एक दर्जन सांसद भी इस गुट के साथ हैं।इस बगावत से कई स्थानों पर शिवसेना के पारंपरिक समर्थन आधार को नुकसान हुआ है, क्योंकि कई स्थानीय नेता और शिवसैनिक पाला बदलकर शिंदे के साथ चले गए हैं। गौरतलब है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी गुट असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में कौन सा गुट वास्तविक शिवसेना है इसका फैसला निर्वाचन आयोग द्वारा किए जाने के दौरान सदस्यता अहम भूमिका निभाएगी।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...