11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यताजिया पर उतरा करंट, 2 की मौत 10 झुलसे, जामनगर में मुहर्रम...

ताजिया पर उतरा करंट, 2 की मौत 10 झुलसे, जामनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के जामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुहर्रम की पूर्व संध्या पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बी-डिवीजन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11.15 बजे हुई जब जुलूस शहर के धारानगर इलाके से गुजर रहा था। मुसलमानों ने कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मोहम्मद के पोते हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया।

12 लोग आए चपेट में
अधिकारी ने कहा कि जुलूस में जो ताजिया था उसके ऊपर इमाम हुसैन के मकबरे की एक छोटी प्रतिकृति थी। इसमें एक नंगा तार छू गया और करंट उतर आया। इसके चपेट में 12 लोग आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जुलूस में हड़कंप मच गया।

तार छूते ही उतरा करंट
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ताजिया के तार को छूते ही उसके सिरे से एक चिंगारी निकलती दिखाई दी। उन्होंने कहा कि ताजिया के संपर्क में आए प्रतिभागियों को बिजली का झटका लगा। अधिकारी ने बताया कि सभी 12 लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...