8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यझारखंड: भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को चार साल की सजा,...

झारखंड: भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को चार साल की सजा, नकली नोट चलाने का मामला

Published on

रांची

झारखंड में चाईबासा विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम की पत्नी मलाया हेम्ब्रम को नकली नोट चलाने का दोषी ठहराते हुए पश्चिम सिंघभूम जिले की एक अदालत ने उसे चार साल की सजा सुनायी। साथ ही अदालत ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। चाईबासा के द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश सूर्यभूषण ओझा की अदालत ने बुधवार को हेम्ब्रम को जेल भेज दिया। पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम की दूसरी पत्नी मलाया हेम्ब्रम के खिलाफ 11 सितंबर 2020 को मतकमहातु गांव निवासी जयन्ती हेम्ब्रम ने मुफ्फसिल थाने में दो हजार का नकली नोट चलाने का मामला दर्ज कराया था।

प्राथमिकी में कहा गया था कि मलाया हेम्ब्रम ने जयन्ती की दुकान से 1600 रुपये का सामान खरीदा और उसे दो हजार का नोट दिया। जयन्ती जब इस नोट को बैंक के एटीएम में जमा कराने गई तो एटीएम ने नोट को स्वीकार नहीं किया। शिकायत के अनुसार, जयन्ती ने वापस जाकर वह नोट गांव के लोगों को दिखाया तो पता चला कि नोट जाली है। बाद में जब जयन्ती ने नकली नोट देने को लेकर मलाया से शिकायत की तो मलाया ने चाकू से हमला कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मौके पर ही जाली नोट के साथ मलाया को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में मलाया ने बताया था कि वह दो हजार का नकली नोट दिल्ली से 500 रुपये में लाकर यहां चलाती है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...