13 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालMP: इन जिलों में होगी भारी बारिश, डैम में दरार के बाद...

MP: इन जिलों में होगी भारी बारिश, डैम में दरार के बाद कई गांवों को करवाया गया खाली

Published on

भोपाल,

मौसम विभाग (IMD) ने इंदौर व मध्य प्रदेश के तीन अन्य संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के बड़े हिस्से में रुक-रुक कर बारिश जारी है. IMD ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर 64.5 मिमी से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

उधर, करम नदी (नर्मदा नदी की एक सहायक नदी) पर बने कोठेरा डैम में दरार के बाद धार और खरगोन जिले के कई गांवों को खाली किया जा रहा है. बांध के निर्माण की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है जबकि पूरी योजना का मूल्य 304 करोड़ रुपये है.

विभाग ने दो येलो अलर्ट भी जारी किया है. भोपाल और शहडोल संभागों, श्योपुर, छतरपुर और सागर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की गई है. बता दें कि राज्य में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदियां और नाले उफान पर हैं और कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this