8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यसिर्फ 2 सीटों के लिए तेजस्वी को नीतीश की जरूरत, कभी भी...

सिर्फ 2 सीटों के लिए तेजस्वी को नीतीश की जरूरत, कभी भी कर सकते हैं बड़ा खेल

Published on

पटना

बिहार में तेजस्वी को सरकार बनाने के लिए नीतीश के समर्थन की जरूरत थी। अगर नीतीश तेजस्वी के साथ नहीं आते तो महागठबंधन की सरकार नहीं बनती। लेकिन ये आधा सच है, आंकड़ों को देखेंगे तो ये साफ पता चल जाएगा कि तेजस्वी को नीतीश की नहीं बल्कि सिर्फ दो और विधायकों की जरूरत रह गई है। वो कहते हैं न कि खेल बहुत बड़ा है, तो सच में है कुछ ऐसा ही। यकीन नहीं आता तो हमारी ये खबर पढ़ते जाइए। एक तरह से ऐसे समझिए कि सीएम नीतीश कुमार पर महागठबंधन सरकार की स्टियरिंग तेजस्वी यादव ही संभालेंगे। इन आंकड़ों से समझिए पूरा गणित…

अब सिर्फ 2 सीटों के लिए तेजस्वी कोनीतीश की जरूरत
पहले हम ये साफ कर दें कि जरूरी नहीं कि हम जो आपको बता रहे हैं वही हो, ये आंकड़ों के हिसाब से एक अनुमान भर है। बिहार में सरकार के वर्तमान समीकरण को देखे तो तस्वीर साफ है कि तेजस्वी को नीतीश की जरूरत सिर्फ 2 सीटों के लिए ही है। अब अगर आप नीतीश को हटाकर महागठबंधन का नया (संभावित) समीकरण देखें तो ये कुछ यूं है।

आरजेडी- 79 विधायक
कांग्रेस- 19 एमएलए
लेफ्ट पार्टियां- 16 विधायक
Ham – 4 विधायक
AIMIM-1 विधायक
निर्दलीय- 1 एमएलए

इस संख्या को जोड़े तो 79+19+16+4+1+1= 120 विधायक होते हैं। इस तरह से देखें तो अगर मांझी, ओवैसी की पार्टी के बचे सिंगल विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिलते ही तेजस्वी को नीतीश की जरूरत सिर्फ 2 सीटों के लिए रह जाती है। ऐसे में वो अगर चाहें तो बिहार में नया समीकरण स्थापित कर सकते हैं। वो कभी भी बड़ा खेल कर सकते हैं। अब सवाल ये कि ये कितना मुमकिन है।

नीतीश के सिर्फ 2 विधायक चाहिएं
जीतन राम मांझी एक ऐसे नेता हैं जो थोड़ा बहुत नीतीश कुमार की तरह ही हैं। उन्हें भी सहूलियत की राजनीति बेहद पसंद है। जहां उन्हें सम्मान (सरकार) मिले, वो वहीं जाना पसंद करते हैं। हालांकि ये कहना जल्दबाजी होगी कि मांझी नीतीश का साथ छोड़ तेजस्वी के खेमे में चले जाएंगे। लेकिन अगर ऐसा मौका आया तो उनके ज्यादा हिचकने के आसार कम ही होंगे। वहीं ओवैसी की पार्टी के एक विधायक फिलहाल तो मजबूती के साथ खड़े हैं लेकिन उन्हें भी डिगाया जा सकता है। हालांकि इसकी उम्मीद भी मांझी जितनी ही है। कुल मिलाकर ऐसे समझिए कि अगर तेजस्वी अपने दम पर सरकार बनाने की कोशिश करें तो उन्हें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होगी। कुल मिलाकर पूरा सवाल नीयत का होगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this