8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यRCP सिंह पर पहली बार खुलकर बोले नीतीश, कहा- बहुत अधिकार दिए...

RCP सिंह पर पहली बार खुलकर बोले नीतीश, कहा- बहुत अधिकार दिए थे, बहुत गड़बड़ की

Published on

पटना,

महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत अधिकार दिए थे, उन्होंने बहुत गड़बड़ की. शुक्रवार को नीतीश कुमार पटना में ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने RCP सिंह पर निशाना साधा.

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अच्छा नहीं किया. हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया. पार्टी का अध्यक्ष भी बना दिया. बाद में वो केंद्रीय मंत्री बन गए तब हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया. पार्टी के लोग चाहते थे JDU एनडीए से अलग हो.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा. 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया. उसका दूसरा चरण भी लाया गया. उसके अलावा भी बहुत काम किया है. हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए.

2024 लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि वो अभी पीएम पद के उम्मीदवार तो नहीं हैं, लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम जरूर करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जो ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करेगा, जनता उसे समझ लेगी. सीएम नीतीश ने बताया कि विपक्षी दलों से अभी बहुत लोगों के फोन आ रहे हैं. हम चाहेंगे सभी विपक्षी दल एकसाथ आएं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this