11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के 20 में से 15 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस, ADR...

महाराष्ट्र के 20 में से 15 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस, ADR की रिपोर्ट

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में तीन दिन पहले ही एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं. ये बात मंत्रियों ने खुद चुनावी शपथ पत्र में घोषित की है.

बता दें कि महाराष्ट्र में 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन चलता रहा है. 41 दिन बाद 9 अगस्त को 18 मंत्रियों के साथ पहला विस्तार किया गया. महाराष्ट्र में अब मुख्यमंत्री समेत 20 मंत्री हो गए हैं.

कैबिनेट विस्तार के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच ने 2019 में विधानसभा चुनावों के दौरान पेश किए गए सभी मंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया.

विश्लेषण के अनुसार, 15 (75 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक केस घोषित किए हैं और 13 (65 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक केस घोषित किए हैं. सभी मंत्री करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति का औसत मूल्य 47.45 करोड़ रुपये है.

एडीआर ने बताया कि सबसे ज्यादा घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री मालाबार हिल सीट से चुने गए मंगल प्रभात लोढ़ा हैं. उनकी संपत्ति 441.65 करोड़ रुपये है. सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री पैथन सीट से चुने गए भुमारे संदीपनराव आसाराम हैं, उनकी संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये है.

शिंदे मंत्रिपरिषद में कोई महिला सदस्य नहीं है. 8 (40 फीसदी) मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है. जबकि 11 मंत्रियों (55 फीसदी) ने स्नातक या उससे ज्यादा की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है. एक मंत्री के पास डिप्लोमा है.

इसके अलावा, चार मंत्रियों की उम्र 41-50 साल के बीच और बाकी की उम्र 51-70 साल के बीच है. 18 नए मंत्रियों में से 9 बीजेपी और 9 शिंदे गुट से हैं. बता दें कि शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी. जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...