11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यअब विपक्ष को एकजुट करेंगे नीतीश, पीएम उम्मीदवारी पर कहा- बहुत फोन...

अब विपक्ष को एकजुट करेंगे नीतीश, पीएम उम्मीदवारी पर कहा- बहुत फोन आ रहे हैं!

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह अभी पीएम पद के उम्मीदवार तो नहीं हैं, लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम जरूर करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करेगा, जनता उसे समझ लेगी. सीएम नीतीश ने बताया कि विपक्षी दलों से अभी बहुत लोगों के फोन आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे सभी विपक्षी दल एकसाथ आएं.

आजतक से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारी सीटें विधानसभा चुनाव में कम हुईं तो हम सीएम नहीं बनना चाहते थे, लेकिन बीजेपी की बात मानकर सीएम बन गए, लेकिन धीरे धीरे स्थिति ऐसी आ गई कि हमारे साथ के सभी लोग कहने लगे कि हमें एनडीए छोड़ना पड़ा.

हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया: सीएम
नीतीश ने कहा कि हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया है. हमारी पार्टी के लोग चाहते थे कि हम एनडीए से बाहर हो जाएं, इसलिए हमने ये कदम उठाया. इस दौरान बिहार सीएम ने कहा कि आज देश की स्थिति अच्छी नहीं है. इस दौरान नीतीश ने कहा कि 2024 आने दीजिए, हम देख लेंगे.

आरसीपी सिंह से नाराज हैं नीतीश
वहीं आरसीपी सिंह को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अच्छा नहीं किया. हमने आरसीपी सिंह को बहुत अधिकार दिए थे. उन्होंने दल के हित में काम नहीं किया. बहुत गड़बड़ कर दिया है. वो मेरे बारे में ही बारे में सब कुछ बोलता रहते हैं. हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया. पार्टी का अध्यक्ष भी बना दिया बाद में वो केंद्रीय मंत्री बन गए. तब हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा.

सुशील मोदी पर भी बोले नीतीश कुमार
आजतक ने जब नीतीश कुमार से सुशील कुमार मोदी को लेकर सवाल पूछा कि वो आपसे इसलिए नाराज हैं क्योंकि आपने उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं दी तो उन्होंने कहा कि सुशील ने जो कहा उन्हें वो मिला. बाद में 2020 में जब हमारी बीजेपी के साथ सरकार बनी तो हमने सोचा कि वो हमारे साथ होंगे, लेकिन उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया. उसके बाद पता चला कि उन्हें वहां भी कुछ नहीं दिया गया.

बता दें कि बिहार में एनडीए को छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई माले शामिल है. इस सरकार में तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बने हैं. अभी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है. इसको लेकर आज शाम तेजस्वी यादव कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने वाले हैं

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...