11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यघाटी में आठ घंटे में दूसरी आतंकी घटना, पुलिस, सीआरपीएफ की टीम...

घाटी में आठ घंटे में दूसरी आतंकी घटना, पुलिस, सीआरपीएफ की टीम पर फायरिंग

Published on

श्रीनगर

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले आठ घंटे में दूसरी आतंकवादियों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग की जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जवान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की खोजबीन के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। इससे पहले आज अी बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने ब‍िहार के प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इस साल घाटी में टारगेट क‍िलिंग की कई घटनाएं हुई हैं।

इस घटना के बारे जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया क‍ि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। इस आतंकवादी घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। खोज जारी है।

बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्‍या
अब जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकी हमले में मारे गए मोहम्मद अमरेज बिहार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन साढ़े 12 बजे आतंकियों ने उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी। गंभीर हालत में अमरेज को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 19 साल के मोहम्मद अमरेज बिहार के मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव के रहने वाले थे। पिछले साल अक्टूबर से अब तक गैर कश्मीरी नागरिक निशाने पर हैं। यूपी-बिहार और दूसरे राज्यों के नागरिकों को आतंकी टारगेट कर रहे हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...