11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'बिहारी नहीं डरेंगे, हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं', सोनिया गांधी से मुलाकात...

‘बिहारी नहीं डरेंगे, हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं’, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने BJP पर बोला हमला

Published on

नई दिल्ली/पटना

बिहार में महागठबंधन की एक बार फिर से सरकार बन गई है। सरकार बनने के बाद अब कैबिनेट को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है। इस बीच बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव पिता लालू यादव से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इस बीच तेजस्वी यादव ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार के तमाम घटनाक्रम के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। मैंने दिल्ली में सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मुलाकात की। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया।’ इस बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला। डेप्युटी सीएम ने कहा- ‘बिहारी नहीं डरेंगे, हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं…।’

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाा साधते हुए कहा कि वे किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं? बिहारी नहीं डरेंगे, हम ‘टिकाऊ’ हैं, ‘बिकाऊ’ नहीं…। जब कुछ गलत हुआ तो हमने नीतीश जी को दोषी ठहराया, लेकिन हम समाजवादी नेता एक ही घर से हैं। हर घर में झगड़े होते हैं, लेकिन देश के हालात को देखते हुए हम नीतीश जी के फैसले का स्वागत करते हैं।

CBI, ED, IT एक के बाद एक बर्बाद हो रहे: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने महाराष्ट्र, एमपी और झारखंड में बीजेपी का सारा ड्रामा देखा है। हम बीजेपी वालों से कहना चाहते हैं कि डरने वालों को डराओ, बेचने वालों को खरीदो। हमारे संवैधानिक संस्थान सीबीआई, ईडी, आईटी एक के बाद एक बर्बाद हो रहे हैं क्योंकि इनका केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है।आज इन संवैधानिक संस्थानों की हालत पुलिस थाने से भी बदतर है।

नीतीश जी का फैसला बीजेपी को सही समय पर तमाचा: तेजस्वी
बिहार के डेप्युटी सीएम ने कहा कि यह सरकार जनता की सरकार है, जो पूरी ताकत से काम करेगी। नीतीश जी का फैसला बीजेपी को सही समय पर तमाचा है। बिहार विधानसभा में बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एक हैं। यह राजनीतिक एकता अब पूरे देश में देखने को मिलेगी। लोग बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक संघर्षों से थक चुके हैं।

Latest articles

सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के आदेश का विरोध, संघ ने वापस लेने की मांग की

भोपालप्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता...

सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल

भोपाल सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उस समय अफरा-तफरी...

जवाहर चौक में धंसें 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

भोपाल राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक जवाहर चौक पर गुरुवार दोपहर उस वक्त...

पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...