11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमोदी कैबिनेट में 2019 में क्यों शामिल नहीं हुई JDU? नीतीश ने...

मोदी कैबिनेट में 2019 में क्यों शामिल नहीं हुई JDU? नीतीश ने बताई वजह, RCP पर भी किया खुलासा

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 2019 में केंद्र में चार मंत्री पदों की मांग की थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे ठुकरा दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि उसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार में जदयू के शामिल नहीं होने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल उनके पूर्व करीबी आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने के फैसले में उनकी सहमति नहीं थी। नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैंने 2019 में कहा था कि हमें कम से कम चार मंत्री पद मिलने चाहिए। हमारे पास 16 सांसद थे। बिहार से उनके पास सिर्फ एक अधिक सांसद था। इससे कम पर सहमत होने से बिहार में एक गलत संदेश जाता, जहां से उन्होंने पांच लोगों को शामिल किया था। उन्होंने मना कर दिया इसलिए हम सरकार में शामिल नहीं हुए।’

भाजपा नेताओं की इस दलील पर कि आरसीपी सिंह को शामिल किए जाने से पहले उनसे सहमति मांगी गई थी, कुमार ने कहा, ‘यह सच नहीं है।’ मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वह (आरसीपी) राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और मैंने इस घटनाक्रम को मंजूरी नहीं दी थी। यही वजह है कि मैंने उन्हें छह महीने बाद पार्टी के शीर्ष पद से हटा दिया।’

पीएम बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं: नीतीश कुमार
इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन वह केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ विपक्षी एकता स्थापित करने में सकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर आशान्वित हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार के लोग उन्हें एक दिन प्रधानमंत्री के रूप में देख सकते हैं, नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा, ‘कृपया मुझसे इस तरह के सवाल न पूछें, मैंने कई बार कहा है कि मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं अपने राज्य की सेवा करना चाहता हूं।’

मेरी इच्छा है कि NDA के खिलाफ सभी एक साथ आएं: नीतीश
हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि बिखरे विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने में उन्होंने अपने लिए क्या भूमिका देखी है तो तो उन्होंने कहा, ‘हमारी भूमिका सकारात्मक होगी। मेरे पास कई टेलीफोन कॉल आ रहे हैं। मेरी इच्छा है कि (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ) सभी एक साथ आएं। आने वाले दिनों में आपको कुछ कदम नजर आयेंगे।’

मुझे ED-CBI का कोई डर नहीं: नीतीश कुमार
नई सरकार पर ईडी और सीबीआई के डर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा कोई डर नहीं है। एक बात याद रखें, भले ही (एजेंसियों के) दुरुपयोग की आदत बना ली गई हो, लेकिन ऐसा करने वाले लोगों पर लोगों की पैनी नजर रहेगी।’ जदयू नेता से यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र गुजरात जाएंगे, कुमार ने कहा, ‘आपको इसके बारे में समय आने पर पता चल जाएगा।’

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...