21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका ने भारत की आपत्तियों को किया दरकिनार, चीनी जासूसी जहाज को...

श्रीलंका ने भारत की आपत्तियों को किया दरकिनार, चीनी जासूसी जहाज को हंबनटोटा आने की मंजूरी दी

Published on

कोलंबो

श्रीलंका ने चीनी ट्रैकिंग पोत युआन वांग 5 को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की मंजूरी दे दी है। यह पोत अब 16 अगस्त को हंबनटोटा पहुंचेगा। श्रीलंकाई मीडिया में दावा किया गया है कि भारत और अमेरिका चीनी खुफिया जहाज के आगमन का विरोध करने के लिए ठोस कारण देने में विफल रहे हैं। जबकि, जानकारों का मानना है कि श्रीलंकाई सरकार ने चीन के दबाव के आगे घुटने टेकते हुए इस पोत को हंबनटोटा आने की मंजूरी दी है। दरअसल, चंद दिनों पहले ही कोलंबो में तैनात चीनी राजदूत ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। पहले यह जहाज 12 अगस्त को श्रीलंका पहुंचने वाला था, लेकिन भारत की आपत्तियों के बाद श्रीलंकाई सरकार ने चीन से इस पोत के आगमन की तिथि को टालने का अनुरोध किया था।

16 अगस्त को हंबनटोटा पहुंचेगा चीनी जहाज
श्रीलंकाई अखबार संडे टाइम्स के अनुसार, जहाज मूल रूप से निर्धारित समय से पांच दिन बाद 16 अगस्त को हंबनटोटा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर डॉक करेगा। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कड़ी चिंता जताए जाने के बाद श्रीलंका ने चीनी जहाज को हंबनटोटा आने की योजना को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था। अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने भी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक में जहाज को लेकर चिंता जताई। जिसके बाद चीनी जासूसी जहाज ने अचानक अपना ट्रैक बदल दिया था। हालांकि, यह अब फिर से हंबनटोटा की ओर बढ़ रहा है।

श्रीलंका का दावा- ठोस कारण नहीं दे पाए भारत और अमेरिका
रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई सरकार ने भारत और अमेरिका से जहाज के डॉकिंग को लेकर आपत्तियां बताने को कहा था, लेकिन कोई भी पक्ष ठोस कारण नहीं दे सका। इसके बाद श्रीलंकाई सरकार ने चीनी जहाज को हंबनटोटा आने की अनुमति दे दी है। दावा किया गया है कि मंगलवार को श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने भारतीय राजनयिकों से मुलाकात की थी। इस बैठक में चीनी जहाज के हंबनटोटा आने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने चीनी खुफिया जहाज को लेकर सरकार का पक्ष भारतीय राजनयिकों के सामने रखा था।

गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल में दी गई थी मंजूरी
चीनी खुफिया जहाज को श्रीलंका में लंगर डालने की अनुमति पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल में दी गई थी। मंजूरी देने की प्रक्रिया में श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी शामिल थी। इस मंजूरी प्रक्रिया को श्रीलंका और चीन ने काफी गुप्त रखा। जब भारत ने श्रीलंकाई सरकार से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा, तब जाकर दुनिया को चीनी खुफिया जहाज से हंबनटोटा आने की जानकारी मिली थी।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...