17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने दिया था 'धोखा', अब भारत सच करेगा नेपाल का बिजली...

चीन ने दिया था ‘धोखा’, अब भारत सच करेगा नेपाल का बिजली का सपना

Published on

काठमांडू

चीन के धोखा देने के बाद अब भारत नेपाल के महत्‍वाकांक्षी बिजली प्रॉजेक्‍ट वेस्‍ट सेती को पूरा करने जा रहा है। नेपाल के निवेश बोर्ड और भारत की सरकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के बीच वेस्‍ट सेती और सेती रिवर-2 पनबिजली परियोजना के लिए गुरुवार को एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर होने जा रहा है। इसके बाद एनएचपीसी इस प्रॉजेक्‍ट के लिए जरूरी अध्‍ययन करेगी और खुदाई आदि काम का शुरू करेगी। इसके बाद निर्माण का कार्य शुरू होगा। इससे पहले चीन इस परियोजना से साल 2018 में अलग हो गया था।

नेपाल निवेश बोर्ड के प्रवक्‍ता अमृत लामसाल ने काठमांडू पोस्‍ट अखबार से कहा कि एनएचपीसी की टीम 18 अगस्‍त को काठमांडू आ रही है और यहां पर एमओयू पर हस्‍ताक्षर होगा। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने एनएचपीसी के अध्‍ययन करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी थी जिसके तहत 750 मेगावाट के वेस्‍ट सेती स्‍टोरेज हाइड्रोपावर प्रॉजेक्‍ट और 450 मेगावाट के सेती रिवर-6 हाइड्रोपावर प्रॉजेक्‍ट को सुदूरपश्चिम प्रांत में बनाया जाना है।

चीन पहले साल 2012 में इसे बनाना चाहता था और वह साल 2018 तक इस परियोजना से जुड़ा रहा लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गया। चीन के हटने के बाद अब पीएम मोदी की 16 मई को नेपाल के लुंबिनी की यात्रा के बाद भारत इस परियोजना को पूरा करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रॉजेक्‍ट पर 2.4 अरब डॉलर का खर्च आएगा। भारत में बिजली की भारी कमी को देखते हुए नई दिल्‍ली और काठमांडू के बीच पावर प्रॉजेक्‍ट को लेकर सहयोग काफी बढ़ता दिख रहा है।

यह नेपाल में भारत की ओर से पनबिजली के क्षेत्र में चलाई जा रही तीसरी योजना है। वेस्‍ट सेती प्रॉजेक्‍ट को चीन से पहले ऑस्‍ट्रेलिया को बनाने का काम दिया गया था लेकिन वह अलग हो गया था। इससे पहले वेस्‍ट सेती प्रॉजेक्‍ट को लेकर चीन और नेपाल के बीच कई मुद्दों पर विवाद हो गया था। इसमें बिजली बनने के बाद उसकी खरीद दर प्रमुख था। चीनी कंपनी ने नेपाल की ओर से बताए गए बिजली के दर को नाकाफी बताया था लेकिन काठमांडू ने भी अपनी दर में कोई बदलाव नहीं किया था। बताया जा रहा है कि चीन मनमानी दर पर बिजली बेचना चाहता था लेकिन नेपाल उसके दबाव में नहीं आया था।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...