17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या बोले इस्लामिक...

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या बोले इस्लामिक देश?

Published on

नई दिल्ली,

भारत आज अपना 76वां आजादी दिवस मना रहा है. ऐसे में देश-दुनिया में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का दौर जारी है. भारत के मित्र कई इस्लामिक देशों ने भी 15 अगस्त के मौके पर बधाई संदेश जारी किया है. सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत को डिप्लोमैटिक केबल भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बधाई संदेश देते हुए भारत की राष्ट्रपति की अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहीं डिप्टी प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. सऊदी अरब ने भारत और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की है.

यूएई के डिप्टी पीएम मकतूम बिन मोहम्मद की ओर से भारत की राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा गया है. यूएई के डिप्टी पीएम ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि आज भारत आजादी और विकास के 75 सालों का जश्न मना रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हम भारत और भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समृद्धि की कामना करते हैं.

मालदीव में मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भारत के पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के भारत की आजादी की रात दिए गए प्रसिद्ध भाषण का उल्लेख करते हुए लिखा कि आजादी मिलने के बाद से भारत एक सैन्य और आर्थिक विश्व शक्ति बन गई है, जिसने अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई.

भारत के मित्र देश ईरान की ओर से कुछ अलग तरीके से भारत को बधाई दी गई है. ईरान की ओर से ट्विटर पर जारी एक वीडियो में एक बच्ची स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाती हुई नजर आ रही है. साथ ही ट्वीट में लिखा गया है कि भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई. लोकतंत्र की भावना भारत के सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रगति, समृद्धि और खुशी की ओर ले जाए.

कतर के विदेश मंत्रालय ने भारत को आजादी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया है. वहीं खाड़ी देश बहरीन की ओर से भी भारत को 76वें आजादी दिवस पर बधाई संदेश भेजे गए हैं. मलेशिया की ओर से भी भारत को आजादी दिवस को लेकर दिल से बधाई दी गई हैं. इस्लामिक देश ओमान की ओर से भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है. ओमान के सुल्तान ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आजादी दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...