17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउड़ती फ्लाइट में कपड़े उतारकर महिला बोली- धमाका होगा! मचा हड़कंप

उड़ती फ्लाइट में कपड़े उतारकर महिला बोली- धमाका होगा! मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक महिला ने अपने कपड़े उतार दिए. फिर वह चिल्लाते हुए फ्लाइट की कॉकपिट की तरफ भागी. महिला ने दो बार कॉकपिट में घुसने की कोशिश की लेकिन उसे एक शख्स ने रोक लिया. यह फ्लाइट साइप्रस से मैनचेस्टर जा रही थी. 35 साल के फिलिप ओ’ब्रायन ने महिला को कॉकपिट में जाने से रोका. फिर इस Jet2 एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला को काबू करने में उन्होंने क्रू मेंबर्स की मदद की.

30 साल की महिला का आरोप था कि प्लेन में विस्फोटक है और उन्होंने बच्चों को ‘मौत के लिए तैयार’ रहने के लिए कहा था. महिला ने यह भी कहा कि उनके पैरेंट्स आतंकी संगठन ISIS के मेंबर रह चुके हैं. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और उसे पेरिस में उतार दिया. इसके बाद महिला को सिक्योरिटी ऑफिसर्स ले गए.

बता दें कि फिलिप ओ’ब्रायन एक ड्रेनेज फर्म के मालिक हैं. वह टीनएज में सिक्योरिटी का काम करते थे. इस फ्लाइट में वह अपने 6 फैमिली मेंबर्स के साथ ट्रैवल कर रहे थे. इनमें उनकी पत्नी और 8 से 14 साल के तीन बच्चे शामिल हैं.

ओ’ब्रायन ने कहा- सबकुछ नॉर्मल था. फिर टेकऑफ के कुछ देर बाद ही एक महिला नेकेड अवस्था में सीटों के बीच में बनी जगह से आगे आई. और ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए कॉकपिट का दरवाजा पीटने लगी.

शख्स ने आगे कहा- सबलोग खुद में ही चिल्ला रहे थे. मैंने स्टाफ से बात की और कहा कि आप लोग इस महिला को रोक क्यों नहीं रहे हैं. जवाब में उनलोगों ने कहा कि हम नहीं कर पा रहे हैं. इसके बाद मैंने कहा कि फिर मैं करता हूं. मैंने उसे काबू में किया. तब तक पायलट ने पेरिस में इमरजेंसी लैंडिग के लिए पहल कर दी थी.

ओ’ब्रायन ने कहा कि उन्होंने महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है. जवाब में महिला ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो फ्लाइट में एक धमाका होता और सारे लोग मारे जाते.यह घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है. मामले को लेकर Jet2 ने कहा कि साइप्रस से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट को डायवर्ट कर के पेरिस में लैंड करवाया गया था, ताकि एक डिसरप्टिव पैसेंजर को ऑफलोड किया जा सके.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...