17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में त्राहिमाम: 60 साल की भयानक गर्मी, नदियां सूखीं, बिजली गुल,...

चीन में त्राहिमाम: 60 साल की भयानक गर्मी, नदियां सूखीं, बिजली गुल, ऐपल का काम ठप

Published on

बीजिंग

दूसरों को अपने कर्ज के जाल में फंसाने वाला चीन इस वक्त खुद कई तरह के संकटों में घिरा हुआ है। चीन इस वक्त भयानक गर्मी का सामना कर रहा है जिसकी वजह से इसके कुछ हिस्सों में नदियां सूख गई हैं। बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है जिससे मुख्य रूप से फैक्ट्रियां बाधित हो रही हैं। फसलों की पैदावार घटने से देश का आर्थिक संकट और अधिक गहरा सकता है। चीन के कई हिस्से पिछले 60 साल की सबसे प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। सरकारी मौसम एजेंसियों की मानें तो देश के मध्य और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियम से अधिक दर्ज किया गया।

एजेसियों ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण में उच्च तापमान और दो हफ्तों तक लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बारिश की कमी ने गर्मी को और अधिक बढ़ा दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार जुलाई में 40 फीसदी कम बारिश हुई है जो 1961 के बाद से सबसे कम है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय की ओर से सोमवार को प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, यांग्त्ज़ी नदी के ऊपरी हिस्सों में जलस्तर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

छह दिनों तक काम बंद करने का आदेश
चीन की यांग्त्ज़ी नदी न सिर्फ प्रमुख जल स्रोत है बल्कि हाइड्रोपावर, ट्रांसपोर्ट और फसलों के लिए भी जीवनदायिनी है। गर्मी बढ़ने से चीन में एयर कंडीशनिंग की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है जिसके चलते पावर ग्रिड पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को, दक्षिण-पश्चिमी चीनी प्रांत सिचुआन, जो बड़े पैमाने पर हाइड्रोपावर पर निर्भर है, ने 19 शहरों में कई कारखानों को छह दिनों तक काम बंद करने या उत्पादन कम करने का आदेश दिया ताकि घरों को बिजली की सप्लाई दी जा सके।

दिग्गज कंपनियों के भी पसीने छूटे
इस तरह की बड़ी बिजली कटौती चीन में कुछ वैश्विक निर्माताओं के लिए मुसीबत बन गई है, जिसमें Apple Inc., Toyota Motor Corp., Volkswagen AG जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। सिचुआन की आबादी 84 मिलियन है और इसकी अर्थव्यवस्था स्विट्जरलैंड के आकार के करीब है। यह 2021 में अपने बिजली उत्पादन के 80 फीसदी से अधिक के लिए हाइड्रो पावर पर निर्भर है।

बाकी दुनिया से ज्यादा तेजी से गर्म हो रहा चीन
कुछ विश्लेषकों को चिंता सता रही है कि चीन में सूखा और गर्मी चावल और मक्के जैसी फसलों के उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकता है। इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित अपनी वार्षिक जलवायु-परिवर्तन रिपोर्ट में चीन के मौसम विभाग ने कहा कि 1951 और 2021 के बीच चीन की औसत वार्षिक सतह का तापमान औसतन 0.26 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक बढ़ा है। यह वैश्विक औसत (0.15 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक) से बहुत तेज है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...