10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के सरकारी स्कूलों के आर्टिकल पर न्यूयॉर्क टाइम्स का बयान- ये...

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के आर्टिकल पर न्यूयॉर्क टाइम्स का बयान- ये कोई विज्ञापन नहीं

Published on

नई दिल्ली,

न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर छपे एक लेख को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं. AAP इसे जहां अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं बीजेपी का आरोप है कि ये पैसे देकर छपवाया गया विज्ञापन है. अब इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बात की है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस लेख को ‘प्रमोशन’ बताए जाने की बात से इंकार किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि दिल्ली के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर उसकी ये स्वतंत्र, निष्पक्ष और ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग है.

इस मामले में आजतक ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कुछ सवाल किए थे, जिनके जवाब में अमेरिकी अखबार ने कहा- न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरनेशनल एडिशन के फ्रंट पेज पर ये लेख छापा गया है. ये उसकी खुद की न्यूज कवरेज है, ये कोई विज्ञापन नहीं है और ना ही इसके लिए किसी तरह का भुगतान किया गया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रवक्ता ने कहा- हमारी रिपोर्ट दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की कोशिशों के बारे में है. ये स्वतंत्र, निष्पक्ष और ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग है. शिक्षा एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स कई सालों से कवर कर रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए पत्रकारिता हमेशा एक स्वतंत्र, राजनीति और विज्ञापन देने वालों के प्रभाव से मुक्त रही है. अन्य समाचार पत्र हमारे लेख और न्यूज कवरेज को लाइसेंस के आधार पर दोबारा पब्लिश करते रहते हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां इसे अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और इसे लेकर एक वीडियो जारी किया. वहीं बीजेपी के नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे पैसे देकर छपवाया गया विज्ञापन बताया था. इस लेख की एक कॉपी खलीज टाइम्स में भी छपी है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...