7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलधरा रह गया इंग्लैंड का 'बैज़बॉल', अफ्रीका ने लॉर्ड्स में पारी से...

धरा रह गया इंग्लैंड का ‘बैज़बॉल’, अफ्रीका ने लॉर्ड्स में पारी से हराया

Published on

लंदन,

साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में आयोजित पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 12 रनों से करारी मात दी है. शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन ही इंग्लैंड की दूसरी पारी 149 रनों पर ढेर हो गई. बेन स्टोक्स के फुलटाइम कप्तान एवं ब्रेंडन मैक्कुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड को पहली बार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है.

स्टोक्स को कुछ महीने पहले जो रूट के इस्तीफा देने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी थी. इसके बाद पिछले महीने एजबेस्टन टेस्ट में भी अपनी टीम को भारत के खिलाफ जीत दिलाई. लेकिन अब पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने इंग्लिश टीम को दिन में ही तारे दिखा दिए हैं.

ऐसा रहा दूसरी पारी का हाल
मैच की दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा. केशव महाराज ने जैक क्राउली (13)और ओली पोप (5) को आउट कर शुरुआती सफलताएं दिला दी. इसके बाद विकेट्स का पतझड़ जारी रहा और पूरी इंग्लिश पारी 149 रनों पर सिमट गई.

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स लीस और स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे ज्यादा 35-35 रन बनाए. एनरिक नॉर्किया ने 47 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं कैगिसो रबाडा,केशव महाराज और मार्को जानसेन को दो-दो सफलताएं प्राप्त हुईं.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए थे 165 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी महज 165 रनों पर सिमट गई थी. खास बात यह रही थी कि पहली पारी में इंग्लैंड के सिर्फ चार बैटर ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए थे. ओली पोप ने सबसे ज्यादा 73 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 20 रनों का योगदान दिया था. साउथ अफ्रीका की ओर से कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों को आउट किया था. वहीं एनरिक नॉर्किया ने तीन और मार्को जानसेन ने दो विकेट चटकाए थे.

अफ्रीका को मिली थी 161 रनों की बढ़त
जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए और उसे 161 रनों की अहम बढ़त हासिल हुई. ओपनर सारेल इरवी ने सबसे ज्यादा 73 रनों का योगदान दिया था. वहीं मार्को जानसेन ने 48, कप्तान डीन एल्गर ने 47 और केशव महाराज ने 41 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...