16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeराजनीतिBJP घेर रही, कांग्रेस 'मुस्कुरा' रही, शराब नीति का बवंडर क्या दिल्ली...

BJP घेर रही, कांग्रेस ‘मुस्कुरा’ रही, शराब नीति का बवंडर क्या दिल्ली में अब AAP को हिला देगा?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की नई आबकारी नीति पर पर सीबीआई एक्शन में है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जोरदार तकरार चल रही है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई के बीच सभी राजनीतिक दल अपना नफा-नुकसान आंकने में जुटे हैं। दिल्ली की नई शराब नीति का बीजेपी शुरू से विरोध करती रही है। इधर, AAP का कहना है कि उसने इस नीति में कुछ भी गलत नहीं क्या। इन सबके बीच कभी दिल्ली में लगातार 15 साल तक सरकार चला चुकी कांग्रेस पार्टी की ‘चुप्पी’ भी चौंका रही है। कांग्रेस AAP का विरोध तो कर रही है लेकिन उसके कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं है जबकि बीजेपी के वर्कर्स सड़क पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 2025 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनाव में बीजेपी आप सरकार को हिला देगी? आइए समझते हैं सारे समीकरण।

आप को हिला देगी बीजेपी?
नई आबकारी नीति को लेकर बीजेपी आप पर लगातार हमलावार है। पार्टी इस मुद्दे पर केजरीवाल को घेर रही है। तो क्या पिछली तीन बार से आप के हाथों पराजित हो रही बीजेपी 2025 में राज्य में कोई करिश्मा कर पाएगी? फिलहाल अभी इसपर कोई टिप्पणी करनी जल्दबाजी होगी। लेकिन एक हकीकत ये भी है इस साल हुए राजेंद्रनगर उपचुनाव में आप को बीजेपी के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। पर क्या जब राज्य के चुनावों में बीजेपी पूरी तरह उतरेगी तो नतीजे बदलेंगे? विश्लेषक इसपर बंटे हुए हैं। लेकिन बीजेपी राज्य में आप को हिलाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

विवाद के बाद और मजबूत हुई AAP
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने खालिस्तान समर्थकों का साथ देने के आरोप लगाए थे। हालांकि, केजरीवाल ने विश्वास के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ये सारे भ्रष्टाचारी मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं। मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूं जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है। अस्पताल बनवाता है और बिजली ठीक करता है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का पहला ‘स्वीट आतंकवादी’ हूं। इसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए उसमें विपक्षी दल साफ हो गए और आप की आंधी आई थी। आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी 2, बीएसपी 1, कांग्रेस 18, SAD-3 और निर्दलीय 1 सीट ही मिली थी। यानी केजरीवाल पर हुए विवाद का पंजाब चुनाव में कोई असर नहीं पड़ा।

गोवा में भी आप को मिली थी सफलता
गोवा में भी आप को बीजेपी और कांग्रेस भाव नहीं दे रही थी। लेकिन AAP ने अपनी रणनीति से दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि ‘गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत’। यानी आप को विवादों से चुनाव परिणामों के लिहाज से नुकसान होता नहीं दिखा है।

2020 में बीजेपी ने लगाई थी ताकत पर मिली थी हार
2020 के दिल्ली चुनाव में भी आप के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया था। शाहीन बाग के मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी आप पर हमले बोले थे। भगवा दल ने पूरी दिल्ली में जोरदार प्रचार अभियान चलाया था। लेकिन चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए अच्छे नहीं रहे। 70 विधानसभा सीटों में आप को 62 सीटों पर जीत मिली थी जबकि बीजेपी महज 8 सीटों पर ही जीत सकी थी। कांग्रेस का तो राज्य में सूपड़ा ही साफ हो गया था।

तो अब कांग्रेस की ‘चुप्पी’ का क्या मतलब
इस बीच कांग्रेस के नेता नई आबकारी नीति के विरोध में ट्वीट तो कर रहे हैं लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर सड़कों पर उतर नहीं है। दरअसल, कांग्रेस की चुप्पी के भी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, अगर आप को दिल्ली में थोड़ा भी नुकसान होता है तो कांग्रेस को फायदा हो सकता है। कांग्रेस की दूर से मुस्कुराहट की वजह भी यही है। बीजेपी के विरोध के दम पर कांग्रेस को फायदा हो सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...