10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपीएम ने किया एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन, जानिए...

पीएम ने किया एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन, जानिए अमृता हॉस्पिटल की खूबियां

Published on

फरीदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में लगभग 6,000 करोड़ रुपये की लागत से 133 एकड़ क्षेत्र में बने 2,600 बेड वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल बताया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, अम्मा के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी समेत कई उपस्थित थे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ की ओर से किया जाएगा। फरीदाबाद में 130 एकड़ में बसे इस अस्‍पताल का निर्माण अंतिम चरण में है। अब तक इसमें कुल 4,000 करोड़ रुपये खर्च क‍िए जा चुके हैं। लगभग 1 करोड़ वर्ग फुट के इस क्षेत्र में न केवल एक बड़ा सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल बल्कि एक फोर स्‍टार होटल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के लिए एक कॉलेज, एक पुनर्वास केंद्र, रोगियों के लिए एक हेलीपैड और कई अन्य सुविधाओं के साथ रोगियों के परिवार के लोगों के लिए 498 कमरों वाला गेस्टहाउस भी होगा।

25 सालों से स्वास्थ्य सेवा
माता अमृतानंदमयी देवी की ओर से 1998 में स्थापित अमृता हॉस्पिटल्स ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। कोचीन में स्थित यह दक्षिण एशिया के प्रमुख अस्पतालों में से एक है, जो 12 सुपर स्पेशियलिटी विभागों और 45 अन्य विभागों के साथ उच्चतम गुणवत्ता वाला इलाज देता है। अमृता अस्पताल अपनी धर्मार्थ चिकित्सा देखभाल के लिए भी जाना जाता है, जिसने अब तक 43.3 लाख से अधिक रोगियों का मुफ्त इलाज किया है और इस पर अब तक 600 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...