10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यED ने रांची में कारोबारी प्रेम प्रकाश को किया अरेस्ट, सीएम सोरेन...

ED ने रांची में कारोबारी प्रेम प्रकाश को किया अरेस्ट, सीएम सोरेन के करीबी घर से मिली थी दो एके-47

Published on

रांची

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते हैं। एक दिन पहले जांच एजेंसी ने प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दो AK-47 रायफल मिली थी। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को रांची समेत विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बाद गुरुवार तड़के तीन बजे प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। अब से कुछ देर बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया जाएगा।

गिरफ्तारी से अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में खुलासे के आसार
ईडी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रकाश के छापेमारी और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियों के बाद गिरफ्तार किया गया है। सत्ता के गलियारे का चर्चित पावर ब्रोकर कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को गिरफ्तार किए जाने से अवैध खनन और जबरन वसूली से जुड़े मामले में कई अहम खुलासा होने की संभावना है।

छापेमारी में आवास से मिली थी दो एके-47
इससे पहले बुधवार सुबह से देर रात तक पीपी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस दौरान प्रेम प्रकाश के रांची स्थित हरमू में आवास से दो एके-47 राइफल और 60 गोलियां भी बरामद की गई थी। जिसके बाद रांची पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि यह बरामद हथियार सरकारी हैं। दो कर्मियों ने बारिश की वजह से इसे पुलिस लाइन की जगह प्रेम प्रकाश के एक सहयोगी स्टाफ के घर रख दिया था। दूसरे दिन जब उसे वहां लेने पहुंचे तो ईडी की छापेमारी चल रही थी। इस मामले में रांची पुलिस की ओर से 2 जवानों को निलंबित कर दिया गया है।

खनन से लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में दखल?
प्रेम प्रकाश की झारखंड के नौकरशाहों और राजनीतिक दलों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। अपने प्रभाव से कई अनुचित काम कराने का आरोप लंबे समय से लगते आया है। कई आईएएस अधिकारियों से करीबी और ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने वाले बड़े चेहरे के तौर पर प्रेम प्रकाश की पहचान है। कहा तो यहां तक जाता है कि हर ट्रांसफर-पोस्टिंग में उनकी सहमति होती है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य से पूछताछ के बाद ईडी की ओर से अब नए सिरे से छापेमारी की गई। हरमू इलाके में अरगोड़ा चौक के पास चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश के जिस दफ्तर में छापेमारी की गई, वो काफी दिनों से बंद था। हॉली एंजल स्कूल भी ईडी पहुंची थी। बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने प्रेम प्रकाश को झारखंड में दलालों का सरगना बताया है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...