5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में सूखे से हाहाकार, सबसे बड़ी यांग्‍त्‍जे नदी भी सूखी, बाहर...

चीन में सूखे से हाहाकार, सबसे बड़ी यांग्‍त्‍जे नदी भी सूखी, बाहर आईं बुद्ध की 3 मूर्तियां

Published on

बीजिंग

हीटवेव की वजह से चीन की यांग्‍त्‍जे नदी का पानी अब सूखने लगा है। कम होते नदी के जलस्‍तर से भगवान बुद्ध की 600 साल पुरानी प्रतिमा बाहर आ गई है। न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ की तरफ से बताया गया है कि नदी के सूखने से एक द्वीप बाहर आ गया है जिसमें भगवान बुद्ध की तीन मूर्तियां मिली हैं। ये तीनों ही मूर्तियां एक द्वीप फोएलियांग की चट्टान के सबसे ऊपरी हिस्‍से पर पाई गई हैं। न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ के मुताबिक यह मिंग और किंग राजवंशों के समय में बनाई गई होंगी। बुद्ध की एक मूर्ति पर भगवान बुद्ध कमल के फूल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

हीटवेव से हालात खराब
हीटवेव की वजह यांग्‍त्‍जे नदी का स्‍तर तेजी से गिर रहा है। इसकी वजह से चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्‍से में सूखे से हालात हो गए हैं। जुलाई में इस बार बारिश 45 फीसदी तक कम हुई है और यांग्‍त्‍जे नदी में पानी निम्‍नतम स्‍तर पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी जिसकी वजह से स्थिति बद से बदतर हो सकती है। चीन के वोंगकिंग में 34 गांव से बहने वाली 66 नदियां सूख चुकी हैं। यूरोप में भी जिस समय तापमान बढ़ने लगा तो वहां भी नदियों से इसी तरह की चीजें बाहर निकली थी।

यांग्‍त्‍जे नदी चीन की सबसे बड़ी नदी है और इस नदी की वजह से यहां की आबादी को पीने का पानी मिलता है। वॉटर रिसोर्स मिनिस्‍ट्री की तरफ से कहा गया है कि नदी का पानी सबसे कम स्‍तर पर है और आने वाले दिनों में काफी ध्‍यान से काम करना होगा। इसी नदी के पानी से हाइड्रोपावर, ट्रांसपोर्ट का काम भी होता है। खेती के लिए भी इसी नदी के पानी का प्रयोग होता है।

बाहर आए 20 जहाज
स्‍पेन में आर्कियोलॉजिस्‍ट्स को कई सैंकड़ों साल पुराने पत्‍थर मिले हैं जिन्‍हें स्‍पेनिश स्‍टोनहेंज के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय के दो बम भी मिले थे। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक डेन्यूब की सबसे ताकतवर नदी का स्‍तर इतिहास में सबसे नीचे चला गया है। एक सदी के बाद इस नदी की इतनी खराब हालत हुई है। नदी के इतने नीचे स्‍तर पर जाने के बाद सर्बिया के करीब प्राहोवो में द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय के 20 डूबे हुए जहाज भी बाहर आ गए थे

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...