4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यटी राजा के खिलाफ 'सर तन से जुदा' का नारा... इनफ्लुएंसर कशफ...

टी राजा के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ का नारा… इनफ्लुएंसर कशफ को एक ही घंटे में मिली जमानत

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद में इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दाहु कशफ को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, करीब एक घंटे बाद ही उनको जमानत पर छोड़ भी दिया गया. उन्होंने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ नारे का समर्थन किया था. बता दें कि टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगे थे. इसमें कशफ भी मौजूद थे.

आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. उनको पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उनको जमानत मिल गई थी. इस जमानत का भी काफी विरोध हुआ था. अब गुरुवार को पुलिस ने राजा को दोबारा अरेस्ट किया है. हालांकि, अब हुई गिरफ्तारी का पैगंबर विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. जानकारी मिली है कि यह गिरफ्तारी मार्च और अप्रैल में राजा के खिलाफ दर्ज केस में हुई है.

कशफ के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
इनफ्लुएंसर कशफ के खिलाफ हैदराबाद में एक FIR दर्ज हुई थी. साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि अब जल्द कशफ को कोर्ट में पेश किया जाएगा. सोमवार को कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें ‘सर तन से जुदा’ नारे लग रहे थे. कशफ यहां लोगों से टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की बात लोगों से कह रहे थे. यह प्रदर्शन हैदराबाद में साउथ जोन के डीसीपी ऑफिस के बाहर हो रहा था.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...