2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यवाराणसी में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा नदी, PM मोदी ने...

वाराणसी में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा नदी, PM मोदी ने तलब की रिपोर्ट

Published on

वाराणसी

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में दिखने लगा है। यमुना समेत सभी सहायक नदियों के जलस्तर ने गंगा को रौद्र स्वरूप में ला दिया है। बीते 2 दिनों के भीतर गंगा का जलस्तर काफी तेजी से ऊपर आया है। 2 दिनों पहले गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे बह रहा था और स्थिरता बनी हुई थी। लेकिन आज शाम 6 बजे के मुताबिक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से आगे निकलता हुआ 70.44 मीटर तक पहुंच गया।

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में आई इस विपदा को लेकर चिंतित हैं। बाढ़ के हालात पर उनकी सीधी नजर है। दोपहर बाद उन्होंने वाराणसी के कमिश्नर और जिला अधिकारी से फोन कर हालात का जायजा लिया साथ ही हर संभव मदद के लिए सीधा संपर्क करने को भी कहा है। पीएम नरेंद्र मोदी बाढ़ से विस्थापित लोगो को लेकर खासे चिंतित दिखे।

आपात स्थिति में सीधा पीएमओ से संपर्क करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बढ़ते गंगा के जलस्तर पर वाराणसी के आयुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से फोन पर जानकारी ली। हालांकि जिस वक्त पीएम ने फोन किया उस वक्त मंडलायुक्त और जिलाधिकारी शहर में बाढ़ राहत शिविरों का व्यवस्था देख रहे थे। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से गंगा और यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से लोगों के विस्थापन पर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में वो सीधा पीएमओ से संपर्क कर सकते हैं।

खतरे के निशान को पार कर जाएगी गंगा
डीडीएमए प्रभारी संजीव सिंह ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि आज गंगा का जलस्तर दोपहर 1:00 बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया शाम 6:00 बजे तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 से आगे 70.44 मीटर तक पहुंच चुका है फिलहाल गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़त लगातार जारी है । अगर यही हालात रहे तो कल दोपहर बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 को पार कर जाएगा। अब तक सबसे उच्चतम गंगा का जलस्तर 73.32 मीटर रहा है।

प्रशासन की तैयारी पूरी
बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। शहरी इलाके में कुल 9 बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए दो बाढ़ चौकी लगाई गई है। इन बाढ़ राहत शिविरों में विस्थापित हुए लोगों के लिए खाने-पीने और चिकित्सा की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रात की पेट्रोलिंग पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की चोरी से विस्थापित लोगों के संपत्ति को बचाया जा सके।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...