15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बनाई हवा में तैरने वाली ट्रेन, चलती है तो नहीं...

चीन ने बनाई हवा में तैरने वाली ट्रेन, चलती है तो नहीं आती कोई आवाज, जानें खासियत

Published on

बीजिंग

चीन एक बार फिर से अपनी ट्रेन को लेकर खबरों में है। लेकिन इस बार चीन अपनी भविष्य की मैग्लेव ट्रेन के लिए न्यूज में है। ये हाई-स्पीड ट्रेन पटरियों पर इलेक्ट्रोमैग्नेट पर चलती हैं। चीन ने देश में अपनी पहली हवा में लटकने वाली ट्रेन लाइन शुरू की है जो चुंबकों से बना है। इसे रेड रेल के रूप में भी जाना जाता है। ये ट्रेन 2,600 फीट लंबे ट्रैक वाला एक एक्स्पेरिमेंटल प्रोजेक्ट है। इसे चीन के जियांग्शी प्रांत के जिंगगुओ काउंटी में बनाया गया है।

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ट्रेन की फोटो जारी की है। ट्रेन के चुंबक एक बल पैदा करते हैं, जिससे ट्रेन हवा में उठ जाती है। इस ट्रेन में सिर्फ 88 यात्री सफर कर सकते हैं। ये ट्रेन जमीन से लगभग 33 फीट ऊपर चलती है। ट्रैक से इसका कोई संपर्क नहीं होता है। इस ट्रेन की सबसे खास बात ये है कि जब ये चलती है तो कोई भी आवाज नहीं होती है। ट्रेन की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है, लेकिन जब ये चलती है तो किसी को भी पता नहीं चलता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पारंपरिक तरीके से चलने वाली ट्रेन की अपेक्षा ये बेहद कम इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन पैदा करता है। इसके अलावा इसे बनाना भी कम खर्चीला है। हालांकि चीन में इस तकनीक के सफल होने के पीछे वहां पृथ्वी में मौजूद दुर्लभ तत्व हैं, जिससे इस तरह की रेलगाड़ी के चुंबक को बनाने में मदद मिलती है। चीन के पास पूरी दुनिया में दुर्लभ तत्वों का 40 फीसदी भंडार है।

40 किमी हाई स्पीड वाला रेल नेटवर्क है चीन के पास
चीन में हाई स्पीड रेल (HSR) का सबसे बड़ा नेटवर्क है जो 40 हजार किमी से भी ज्यादा है। हाई स्पीड रेल नेटवर्क पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड 200-350 किमी प्रति घंटे होती है। चीन का HSR दुनिया के कुल हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का दो तिहाई है। सभी HSR ट्रेन पर चीन रेलवे कॉर्पोरेशन का आधिपत्य है। साल 2000 के बाद से चीन में तेजी से हाई स्पीड रेल नेटवर्क का विकास हुआ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...