16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट हत्याकांड: पकड़ा गया एक और ड्रग्स पेडलर, कुल 5 की...

सोनाली फोगाट हत्याकांड: पकड़ा गया एक और ड्रग्स पेडलर, कुल 5 की गिरफ्तारी

Published on

नई दिल्ली,

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अंजुना पुलिस ने शनिवार को एक और ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है. सोनाली फोगाट हत्याकांड में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पेडलर की पहचान रामा के तौर पर की गई है. इस मामले में अन्य आरोपी सुधीर सांगवान से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां हासिल हुईं. इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए ड्रग्स पेडलर रामा की गिरफ्तारी संभव हुई है.

वॉशरूम में मिला था ड्रग्स
मामले की जांच के दौरान Curlies रेस्टोरेंट के वॉशरूम से पुलिस को ड्रग्स मिला था. सोनाली फोगाट को मौत से पहले ये ड्रग्स दिया गया था. ये Metamemphatamine नाम का ड्रग्स है.पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि ड्रग्स की सप्लाई दत्ताप्रसाद गोनकर ने की थी. वह Hotel Grand Leoney Resort में एक रूम ब्वॉय के तौर पर काम करता है. अंजुना में बने इसी रिसॉर्ट में सोनाली फोगाट रुकी थीं.

पुलिस ने NDPS Act की धारा- 22(b), 29 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में Curlies रेस्टोरेंट के मालिक एडविन न्यून्स और दत्ताप्रसाद गोनकर की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और अन्य आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है.

हरियाणा CM से मिलेगा परिवार
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पहले हार्ट अटैक की बात कही जा रही थी, फिर सोनाली के परिवार ने सुधीर पर शक जाहिर किया और अब गोवा पुलिस ड्रग्स थ्योरी के एंगल पर जांच-पड़ताल कर रही है. हालांकि इस मामले में सोनाली के परिवार का कहना है कि वे नहीं चाहते कि यह मामला भी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के केस की तरह हो जाए.

वहीं, आज देर रात तक सोनाली फोगाट के परिजन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे. सोनाली के परिजन हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. संभावना है कि सीएम से देर रात तक मुलाकात हो सकती है. सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग कर सकते हैं.

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...