14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयबिलकिस बानो को न्याय दीजिए, 134 पूर्व नौकरशाहों ने CJI को लिखा...

बिलकिस बानो को न्याय दीजिए, 134 पूर्व नौकरशाहों ने CJI को लिखा लेटर

Published on

नई दिल्ली,

बिलकिस बानो केस में उम्र कैद की सजा काट रहे 11 कैदियों की समयपूर्व रिहाई का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. अलग-अलग मंचो से विरोध की आवाज उठने के बाद अब देश के 134 पूर्व नौकरशाहों ने गुजरात सरकार के इस फैसले की खिलाफत की है. उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के नाम एक खुला पत्र लिखा है और इस मामले में न्याय करने की गुहार लगाई है.

रिहाई देना एक भयानक गलत निर्णय
इन 134 पूर्व सिविल सेवकों ने अपने पत्र में बिलकिस बानो से गैंग रेप और उसके परिजनों की हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे 11 लोगों की समयपूर्व रिहाई को ‘भयानक गलत फैसला’ करार दिया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे इस खुले पत्र में उन्होंने इसे सुधारने का अनुरोध किया है. CJI को पत्र लिखने वालों में पूर्व सिविल सेवकों में दिल्ली के पूर्व राज्यपाल नजीब जंग, वजाहत हबीबुल्ला, हर्ष मंदर, जूलियो रिबेरो, अरुणा रॉय, जी. बालचंद्रन, राशेल चटर्जी, नितिन देसाई, एच. एस. गुजराल और मीना गुप्ता भी शामिल हैं.

गुजरात सरकार के फैसले से निराश
पूर्व नौकरशाहों ने अपने पत्र कहा है कि वे गुजरात सरकार के इस फैसले से बेहद निराश हैं. इस फैसले के जरिए एक जघन्य अपराध के दोषियों को रिहा कर दिया गया है. मामले के दोषी काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे. ऐसे में उस वक्त निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे गुजरात से मुंबई की सीबीआई विशेष अदालत में ट्रांसफर करना पड़ा था.

दंड मिलने वाला दुर्लभ केस
पत्र में नौकरशाहों ने ये भी कहा है कि यह ऐसा दुर्लभ मामला था जिसमें बलात्कारियों और हत्यारों को दंडित किया गया. इसके अलावा इस मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों को भी आरोपियों को बचाने और अपराधों के सबूत मिटाने के लिए इस्तेमाल किया गया. ऐसे में कैदियों को रिहाई देना काफी निराशाजनक है.

 

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...