14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के तेजस की दुनिया हुई दीवानी, इसे खरीदने में रुचि दिखा...

भारत के तेजस की दुनिया हुई दीवानी, इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे यह देश

Published on

नई दिल्ली

अर्जेंटीना समेत दुनिया भर के कई देशों ने भारत के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने की इच्छा जताई है। खुद भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात पर मुहर लगाई है कि दुनिया के कई देश भारतीय लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने के इच्छुक हैं। तेजस पर बाकायदा बातचीत के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा की थी। भारतीय लड़ाकू विमान तेजस की दुनिया में डिमांड क्यों है, इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं इसका चीन और पाकिस्तान के जेएफ-17 से ज्यादा ताकतवर और इंपेक्टफुल होना। दूसरा तेजस दुनिया के अन्य लड़ाकू विमानों से कीमत में भी सस्ता है।

अर्जेंटीना के अलावा हाल ही के दिनों में मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस सहित कई देशों ने तेजस विमान को खरीदने में रुचि दिखाई है। हाल ही में अर्जेंटीना के साथ भारत ने परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री कैफिएरो के साथ बातचीत में स्वदेशी विमान तेजस को लेकर भी बातचीत हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, अर्जेंटीना ने तेजस को खरीदने में रुचि दिखाई है।

तेजस पर क्यों इतना भरोसा
दरअसल, भारतीय वायु सेना के लिए तेजस लड़ाकू विमान बेहद अहम है। एलएसी और एलओसी पर चीन और पाकिस्तान के खिलाफ दोहरी चुनौती में वायुसेना के लिए तेजस बड़ा और घातक हथियार है। चीन और पाक भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। हालांकि वो तेजस के मुकाबले अपने जेएफ-17 लड़ाकू विमान का दंभ भरते हैं। तेजस को भारत ने स्वनिर्मित किया है जबकि, जेएफ-17 को चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से बनाया है।

तेजस और जेएफ-17 में फर्क
जेएफ-17 के मुकाबले तेजस काफी हल्का और तेज है। इसमें जेएफ-17 से ज्यादा पावरफुल इंजन भी लगा है। इसकी पेलोड क्षमता भी ज्यादा है। इसके अलावा तेजस को नेवी की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई भी किया गया है। यही कारण है कि तेजस चीन और पाक के जेएफ-17 से ज्यादा अत्याधुनिक और ज्यादा क्षमता वाला लड़ाकू विमान है।

कम बजट वाले देशों के लिए संजीवनी
तेजस की कीमत दुनिया के अन्य लड़ाकू विमानों की तुलना में काफी कम है। जबकि ताकत और बहादुरी के मामले में वह दूसरे लड़ाकू विमानों पर भारी है। तेजस का निर्माण हल्के कॉम्बेड एयरक्राफ्ट के तौर पर किया गया है जो समय के साथ लगातार अपडेट किया जाता रहता है। तेजस डिफेंस के कम बजट वाले देशों के लिए संजीवनी है। तेजस का एक रिकॉर्ड यह भी है कि यह लड़ाकू विमान कभी किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ।

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...