16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाढ़ के कहर से तबाह हुआ पाकिस्‍तान, भारत से मदद की आस,...

बाढ़ के कहर से तबाह हुआ पाकिस्‍तान, भारत से मदद की आस, कांग्रेस की राह पर चलेंगे मोदी ?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में बाढ़ से भयानक हालात हैं और इसकी चपेट में आकर अब तक 1100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्‍तान को बाढ़ से 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। महासंकट की इस घड़ी में पाकिस्‍तान को भारत की याद आई है और उसने ऐलान किया है कि वह भारत से सब्जियों और अन्‍य खाद्य पदार्थों का आयात कर सकता है। पाकिस्‍तान में टमाटर के दाम 500 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्‍तान में बाढ़ पर दुख जताया है। पाकिस्‍तान के भारत से मदद की आस के बीच अब नई दिल्‍ली में सर्वोच्‍च स्‍तर पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि पाकिस्‍तान को मानवीय मदद दी जाए। इससे पहले साल 2010 में भी कांग्रेस के शासन काल के दौरान भारत ने पाकिस्‍तान में भीषण बाढ़ आने के बाद 2 करोड़ डॉलर की मानवीय मदद दी थी।

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के ट्वीट के बीच नई दिल्‍ली में सरकार के शीर्ष स्‍तर पर पाकिस्‍तान को मानवीय मदद देने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भारत विभिन्‍न विकल्‍पों पर व‍िचार कर रहा है। भारत अगर पाकिस्‍तान को मानवीय मदद देने का फैसला करता है तो ऐसा पहली बार होगा जब साल 2014 में बीजेपी सरकार के सत्‍ता में आने के बाद नई दिल्‍ली की ओर से पाकिस्‍तान को प्राकृतिक आपदा में मदद दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार ने साल 2010 में बाढ़ और साल 2005 में भूकंप के दौरान पाकिस्‍तान की मदद की थी।

पाकिस्‍तान के 3 करोड़ 30 लाख लोग विस्‍थापित
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में पाकिस्‍तान में जल्‍द सामान्‍य स्थिति को बहाल होने की आशा जताई थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्‍तान में बाढ़ से 1100 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं और देश की कुल आबादी का सातवां हिस्‍सा यानि 3 करोड़ 30 लाख लोग विस्‍थापित हो गए हैं। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगाई है। यही नहीं इस संकट से निपटने के लिए पाकिस्‍तान सरकार भारत से आयात की अपनी हठधर्मिता को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गई है। पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल ने कहा है कि सरकार भारत से सब्जियों और अन्‍य खाद्यान वस्‍तुओं के आयात पर विचार कर सकती है।

पाकिस्‍तानी वित्‍तमंत्री ने कहा कि भारत से आयात से लोगों को राहत मिलेगी जो देश में बाढ़ के कारण फसलों के नष्‍ट हो जाने से परेशान हैं। अप्रैल महीने में पाकिस्‍तान में शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने कहा था कि पाकिस्‍तान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा और भारत के साथ ‘शांतिपूर्ण तथा सहयोगात्‍मक’ रवैया अपनाएगा। शहबाज ने यह प्रतिबद्धता पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में जताई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने शहबाज को पीएम बनने पर बधाई दी थी और भारत की ओर से शांति तथा आतंकवाद से मुक्‍त क्षेत्रीय स्थिरता की इच्‍छा जताई थी। शहबाज ने इसके जवाब में कश्‍मीर के मुद्दे को सुलझाने की अपील की थी ताकि गरीबी और बेरोजगारी से आसानी से निपटा जा सके।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...