14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर में क्या? गाजियाबाद PNB ब्रांच पहुंची CBI...

मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर में क्या? गाजियाबाद PNB ब्रांच पहुंची CBI टीम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की नई शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की जांच तेज हो गई है। सीबीआई की टीम मंगलवार गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी बैंक में मौजूद हैं। मनीष सिसोदिया जब दिल्ली के डिप्टी सीएम नहीं थे उस वक्त वो गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में ही रहते थे। मनीष सिसोदिया का बैंक लॉकर इस बैंक में है जहां सीबीआई की टीम पहुंची है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार दावा किया था कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी मंगलवार को उनका बैंक लॉकर देखने आएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उन 15 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के हुई कथित गड़बड़ी के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे। सिसोदिया का कहना है कि उन्हें एक झूठे मामले में आरोपी बनाया गया है ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आगे बढ़ने से रोका जा सके, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल और सिसोदिया को भ्रष्टाचार का ट्विन टावर कहा है।

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...