14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयअभी नहीं मिलेगी बाढ़ से राहत! केरल, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

अभी नहीं मिलेगी बाढ़ से राहत! केरल, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

इस समय कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। केरल और कर्नाटक में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलवार को बेंगलुरु की भी तस्वीरें सामने आ रही थीं जिसमें सड़कों पर भरा पानी दिखाई दे रहा था। वहीं उत्तर प्रदेश भी बाढ़ की चपेट में है। यहां लगभग 2.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को केरल में भारी बारिश हुई। कई रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया। वहीं प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जलभराव वाले इलाकों से लोगों को निकालने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। बेंगलुरु अर्बन डीसी ने कहा, भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। पेड़ उखड़ गे हैं। ऐसे में स्कूल और कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है। कर्नाटक सरकार का अनुमान है कि जून से लेकर अब तक बारिश की वजह से 7647 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केंद्र से मदद के लिए राज्य ने प्रस्ताव भेजा है।

यूपी में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में
उत्तर प्रदेश का भी बड़ा हिस्सा इस समय बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। यहां 22 जिलों में 2.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक 1079 गांव बाढ़ झेल रहे हैं और इनमें से 153 ऐसे हैं जिनसे संपर्क कट चुका है। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से वाराणसी में बाढ़ आ गई है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर लाए जाने वाले शव अब छतों और पास की गलियों में जलाने पड़ रहे हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...