13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 2 करोड़ की ज्वेलरी की लूट, पुलिस की वर्दी में...

दिल्ली में 2 करोड़ की ज्वेलरी की लूट, पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पहाड़गंज में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली. बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है. कुछ अज्ञात बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

चंडीगढ़ और लुधियाना जानी थी ज्वेलरी
बताया जा रहा है कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी. पुलिस के मुताबिक, उनके पास सुबह 4:49 बजे कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया. जांच करने पहुंची पुलिस को पता चला कि जो लोगों के पास दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था.

रास्ते में चार लोगों ने इन्हें लूट लिया. एक आरोपी पुलिस की वर्दी में भी था. उन्होंने पहले दोनों को चेकिंग करने के नाम पर रोका. तभी दो लोग पीछे से आए और उन्होंने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उन्होंने बैग और बॉक्स लूट लिए.ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमें अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...