4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में भारतीय गायों से हो रहा डिप्रेशन का इलाज, सहलाने के...

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय गायों से हो रहा डिप्रेशन का इलाज, सहलाने के लगेंगे पैसे!

Published on

ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड में भारतीय गायों के जरिए मानसिक रोगियों का इलाज किया जा रहा है। इसके लिए यहां काउ कडलिंग केंद्र बनाए गए हैं। जहां मानसिक रूप से बीमार लोग गायों के साथ समय बिताकर, उन्हें सहलाकर अपने तनाव को कम कर रहें हैं। इसके लिए लोगों से फीस भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 4 नैशनल डिसेबिलिटी इंश्योरेंस स्कीम कंपनियां इस थैरपी को अपनी नई स्कीम में भी कवर करने की योजना बना रही हैं। स्कीम के लिए भारतीय नस्ल की गायों को चुना गया है, क्योंकि वे स्वभाव से शांत होती हैं।

बताया जा रहा है कि इस थैरेपी से लोगों को खासा लाभ हो रहा है। पर्सनालिटी डिसऑर्डर, घबराहट और डिप्रेशन से पीड़ित लोग इसके फायदे को महसूस कर ठीक हो रहें हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गायों के साथ वक्त बिताकर बोझिल मन शांत हो जाता है।

कोविड महामारी के दौरान लोग काफी समय तक घर में बंद रहे वर्क फ्रॉम होम करने वाले फोक्स नाम के शख्स ने बताया कि कोविड में वह अपने दोस्त के फार्म से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें काउ कडल्लिंग के फायदों के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि मैं काफी समय गायों के साथ बिताने लगा और ऐसा करने पर मुझे अच्छा महसूस होता था। मैं सुबह-शाम और कई बार लंच के समय गायों के पास जाकर बैठ जाता था क्योंकि मुझे बस अकेलेपन को दूर करने के लिए किसी के साथ की जरूरत महसूस होती थी। अकेलेपन को दूर करने में इससे मुझे काफी मदद मिली। फोक्स ने बताया कि वह बिजनस स्ट्रेटेजिस्ट हैं और अब उनका पूरा फोकस मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने पर है।

ऑटिज़म पीड़ितों के लिए यह अच्छा प्रयोग
ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित व्यक्ति दूसरे इंसानों से बात करने में संकोच करता है। ऐसे में काऊ थैरेपी से इस बीमारी से पीड़ित लोग गायों के साथ काफी सहज हो जाते हैं। बाद में वो धीरे-धीरे वे इंसानों के साथ भी सहज होने लगते हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में अब काऊ थैरेपी लोकप्रिय होती जा रही है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...