16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय महिला पर्यटक की मौत पर पुर्तगाल में हड़ंकप, मंत्री का इस्तीफा

भारतीय महिला पर्यटक की मौत पर पुर्तगाल में हड़ंकप, मंत्री का इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में जगह न मिलने की वजह से हुई भारतीय महिला पर्यटक की मौत को लेकर पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्ता टेमिडो ने अपना इस्तीफा दे दिया है. राजधानी लिस्बन में महिला पर्यटक को भर्ती करने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई. हालांकि, ये पहला ऐसा मामला नहीं है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले पुर्तगाल में देखे जा चुके हैं, जहां अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और व्यवस्था की कमी का असर मरीजों की जान पर पड़ा है.

मंगलवार को पुर्तगाल सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि डॉक्टर मार्ता को एहसास हो गया था कि उनके पास अब पद पर बने रहने के लिए कोई वजह नहीं है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत आखिरी ऐसी घटना थी, जो उन्हें इस्तीफे के फैसले तक ले गई.

कोरोना काल में अच्छे काम की हुई थी तारीफ
पुर्तगाल सरकार में मंत्री डॉक्टर मार्ता टेमिडो साल 2018 से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा देख रही हैं. कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से कोविड को मैनेज किया, उसके लिए उनकी काफी सराहना भी की गई थी.

घटना के बाद हो रही पुर्तगाल सरकार की आलोचना
महिला पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल सरकार लोगों के निशाने पर भी आ गई है. महिला पर्यटक की मौत के बाद अस्पतालों की मेटरनिटी यूनिट्स में स्टाफ की कमी और कुछ को अस्थाई तौर पर बंद कर देने और गर्भवती महिलाओं को ऐसी हालत में अस्पतालों के चक्कर कटवाने को लेकर पुर्तगाल सरकार की तीखी आलोचना की जा रही है.

पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिली जगह
पुर्तगाल की स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी लिस्बन में स्थित पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल सांता मारिया में गर्भवती महिला को एडमिट नहीं किया गया. जिसके बाद मजबूरी में महिला को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.

गर्भवती महिला की मौत, लेकिन बच्चे को बचाया गया
गर्भवती महिला की जान तो नहीं बच पाई लेकिन डॉक्टरों ने इमरजेंसी सीजेरियन सेक्शन से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को बचा लिया. फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे निगरानी में रखा गया है. वहीं महिला की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

मौत की खबरों के बाद स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
भारतीय मूल की महिला की मौत की खबरों के बाद हंगामा मच गया. मीडिया के सवालों की दबाव सरकार की ओर आ गया. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे ने सबको चौंका दिया. पुर्तगाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष गुस्तावो टाटो बोर्गेस ने इस मामले में हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कह कि उन्हें हैरानी है कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर परेशानियों के बीच मार्ता ने अपना पद ही छोड़ दिया.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...