16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी पुलिस ने की क्रूरता की हदें पार, महिला के बाल पकड़कर...

सऊदी पुलिस ने की क्रूरता की हदें पार, महिला के बाल पकड़कर घसीटा, लातों से पिटाई, गुस्‍से में दुनिया

Published on

दुबई

सऊदी अरब अपने सख्‍त कानूनों और मानवाधिकारों के रेकॉर्ड को लेकर पूरी दुनिया में निशाने पर रहता है। अब सऊदी अरब का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा गया और लातों से मारा गया। इस वीडियो के लीक होने के बाद पूरी दुनिया जमकर गुस्‍सा देखा जा रहा है और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के निशाने पर एक बार फिर से प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान आ गए हैं। उनका कहना है कि प्रिंस के राज में लगातार सऊदी अरब में उत्‍पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक अनाथालय का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सऊदी सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस वीडियो को पहले एक महिला ने ट्विटर पर पोस्‍ट किया था जिसने इस हमले को रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वर्दी पहने दर्जनों पुरुष पुलिसकर्मी एक महिला का पीछा कर रहे हैं। इसके बाद वे उसे पकड़ लेते हैं और लाठी तथा बेल्‍ट से महिला की जमकर पिटाई करते हैं। एक अन्‍य पुलिसकर्मी बेल्‍ट से महिला पर वार करते हुए दिख रहा है।

‘महिलाओं के अधिकारों के दमन का एक और उदाहरण’
बताया जा रहा है कि यह अनाथालय खमिस मुशैत इलाके में स्थित है जो असीर प्रांत का हिस्‍सा है। यह राजधानी रियाद से 884 किमी दूर है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रांत के गवर्नर तुर्की बिन तलाल ने आदेश दिया है कि एक कमिटी बनाई जाए और ‘सभी पक्षों’ की जांच की जाए। बुधवार को यह वीडियो सऊदी अरब में खमीस मुसैत अनाथालय के नाम से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा था। इस बीच सऊदी अरब के मानवाधिकार संगठनों ने वीडियो आने के बाद पुलिस की क्रूरता की कड़ी निंदा की है।

मानवाधिकार संगठनों ने कहा कि यह मोहम्‍मद बिन सलमान के शासन काल में सऊदी अरब सरकार के महिलाओं के अधिकारों के दमन का एक और उदाहरण है। साल 2017 में सऊदी अरब के अघोषित प्रमुख बनने के बाद क्राउन प्रिंस ने देश में अपने विरोधियों की आवाज को दबाने के लिए कई कार्रवाई की है जबकि वह खुद को एक सुधारवादी होने का दावा करते हैं। इस कार्रवाई के दौरान राजनीतिक व‍िरोधियों, शियाओं और महिला कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया गया है। जमाल खशोगी की हत्‍या के बाद प्रिंस पहले ही दुनिया के निशाने पर हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...