13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयSpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में बीच हवा में आई...

SpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में बीच हवा में आई खराबी, लौटानी पड़ी दिल्ली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां SpiceJet (स्पाइस जेट) की एक फ्लाइट को बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते दिल्ली लौटनी पड़ी. फ्लाइट ने दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी. स्पाइस जेट B737 फ्लाइट SG 8363 ने दिल्ली से नाशिक के लिए आज सुबह 6:54 बजे उड़ान भरी थी. लेकिन बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा.

स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को स्पाइस जेट के बोइंग 737 एयरक्रॉफ्ट की दिल्ली से नाशिक फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा. दरअसल, क्रू मेंबर्स को ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का पता चलने के बाद ये कदम उठाना पड़ा. हालांकि, दिल्ली में फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित तरीके से फ्लाइट से उतर गए.

बार बार तकनीकी खराबी की घटनाएं आ रहीं
स्पाइसजेट को विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ रही हैं. DGCA ने एयरलाइंस कंपनी को 6 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय स्पाइसजेट बोइंग 737-800 के विमान का टायर फट गया था. इसके बाद दिल्ली से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. वहीं, इससे पहले 12 जुलाई को दुबई से मुदुरै जाने वाली उड़ान के अगले पहिए में खराबी आ गई थी. इसके बाद फ्लाइट में देरी हो गई थी.

वहीं, 2 जुलाई को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के केबिन में धुंआ देखा गया था. तब फ्लाइट करीब 5,000 फीट की ऊंचाई पर थी. किसी अनहोनी की आशंका के चलते फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई थी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...