22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयVideo : संसद में भूकंप पर चल रही थी बहस, तभी अचानक...

Video : संसद में भूकंप पर चल रही थी बहस, तभी अचानक कांपने लगी धरती… डिबेट बीच में ही छोड़कर भागे सांसद

Published on

वादूज

यूरोपीय देश लिस्टेंस्टीन के संसद में बहस चल रही थी। गुरुवार की दोपहर थी और तमाम सांसद सदन में मौजूद थे। तभी अचानक भूकंप के लगातार दो झटकों ने संसद की इमारत को हिलाकर रख दिया। भूकंप के वीडियो में सदन को संबोधित कर रही सांसद के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। पहले और दूसरे भूकंप के बीच सिर्फ कुछ सेकेंड का ही अंतर था। बीते सोमवार को इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जो भूकंप के प्रति अति संवेदनशील देश है, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

जब पहला भूकंप आया तो सदन को संबोधित कर रहीं सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर चौंक गईं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। लेकिन दूसरे और अधिक शक्तिशाली भूकंप ने इमारत को हिला दिया और बेट्टीना समेत बाकी सांसद खौफ में आ गए। इसके बाद संसद के अध्यक्ष अल्बर्ट फ्रिक ने अस्थायी रूप से सत्र स्थगित कर दिया और सभी को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा। गौर करने वाली बात यह है कि जब भूकंप से लिस्टेंस्टीन का संसद कांपा तब वहां भूकंप पर ही बहस चल रही थी।

घबराए लोगों ने पुलिस को मिलाया फोन
लिस्टेंस्टीन पुलिस ने कहा कि भूकंप के बाद बड़ी संख्या में ‘घबराए लोगों’ ने उन्हें फोन किया। पुलिस ने बयान में कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, बड़ा भूकंप शाम 5:27 बजे आया जिसका केंद्र ऑस्ट्रियाई शहर डोर्नबर्न से लगभग 19 किलोमीटर दक्षिण में था। इससे पहले न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी एक लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए थे।

इंडोनेशिया में आते हैं सबसे भयानक भूकंप
सबसे भयानक भूकंप इंडोनेशिया में महसूस किए जाते हैं। बीते सोमवार को देश में आया भूकंप 6.4 तीव्रता का था। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। फरवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे पश्चिमी सुमात्रा में 25 लोग मारे गए और 460 से अधिक घायल हो गए थे। उस भूकंप के झटके मलेशिया और सिंगापुर तक महसूस किए गए थे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...