10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रिगर दबाया लेकिन नहीं चली गोली, अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को मारने की...

ट्रिगर दबाया लेकिन नहीं चली गोली, अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को मारने की कोशिश नाकाम

Published on

ब्यूनस आयर्स

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर जानलेवा हमले की कोशिश में बाल-बाल बच गईं। गोलियों से भरी हुई बंदूक लेकर एक व्यक्ति ने गुरुवार को उन्हें गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बंदूक नहीं चली। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने बताया, ‘एक व्यक्ति ने उनके सिर पर बंदूक तान दी थी और उसने ट्रिगर भी खींच लिया। सौभाग्य रहा कि क्रिस्टीना अभी भी जीवित हैं, क्योंकि किसी कारण से बंदूक नहीं चली। बंदूक में कुल पांच गोलियां भरी गई थीं। अर्जेंटीना में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद इस तरह की यह सबसे गंभीर घटना है।’

मालूम हो कि उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ट्रायल चल रहा है। इसे लेकर उनके समर्थक और विरोधी आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। उपराष्ट्रपति पर हमले की कोशिश जब की गई, उस वक्त उनके घर के बार सैकड़ों समर्थक जमा थे। हमले का यह प्रयास अर्जेंटीना और उस क्षेत्र के आसपास बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हुआ है।

https://twitter.com/i/status/1565513406181941248

घटना का वीडियो फुटेज आया सामने
घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति उनके सिर पर पिस्तौल तान देता है, जब वह समर्थकों का अभिवादन कर रही होती हैं। हमलावर की पहचान ब्राजील के मूल निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। जांच अधिकारियों ने उसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया गया।

अर्जेंटीना की 2 बार राष्ट्रपति भी रही हैं फर्नांडीज
फर्नांडीज डी किरचनर अर्जेंटीना की राष्ट्रपति भी रही हैं। उन्होंने 2007 और 2015 के बीच दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में काम किया। अर्जेंटीना में उनका राजनीतिक रसूख बहुत दमदार माना जाता है। फिलहाल वह भ्रष्टाचार के मामलों में घिरी हुई हैं। अगर फर्नांडीज को दोषी पाया जाता है तो उन्हें 12 साल की जेल हो सकती है। साथ ही सार्वजनिक कार्यालय से संभावित अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...