9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयस्ट्रीट लाइट में पढ़ रहे बच्चे की फोटो वायरल, IAS का ट्वीट-...

स्ट्रीट लाइट में पढ़ रहे बच्चे की फोटो वायरल, IAS का ट्वीट- ‘हो कहीं भी आग…’

Published on

नई दिल्‍ली ,

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें एक लड़का स्‍ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ता दिख रहा है. IAS अधिकारी अवनीश शरण ने भी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया. सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने फोटो में दिख रहे बच्चे के जुनून की तारीफ की है.फोटो के साथ IAS अवनीश शरण ने कवि दुष्‍यंत कुमार की प्रसिद्ध कविता ‘हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए’ की एक लाइन भी शेयर की. उन्होंने लिखा- ‘हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए.’

आमिर नाम के यूजर ने एक अलग एंगल से इस लड़के की फोटो फोटो शेयर की. आमिर ने दावा किया यह लड़का यूपी के बिजनौर का रहने वाला है. हमें इस पर गर्व हैं. IAS अवनीश शरण ने जबाव में लड़के को शुभकामनाएं दीं. दूसरी ओर @ankush5881 नाम के यूजर ने लिखा कि अब इसमें कोई राजनीति मत करना, स्‍टूडेंट के जज्‍बे की तारीफ करनी चाहिए. @Mp15Satya ने लिखा, ‘सर, हो सकता अंदर गर्मी लग रही होगी तो छत पर पढ़ रहा होगा’. @itsallaboutoday ने लिखा, यह शर्म की बात है ना कि गर्व की. यह 2022 है, रोड पर लाइट हो सकती है तो घर में तो 100% होनी चाहिए.

वैसे इस फोटो के शेयर होते हुए यूजर्स ने भी कई ऐसे फोटो शेयर किए, जहां कई लोग ट्रेन में, सड़क पर, सामान बेचते हुए पढ़ते दिखाई दिए. फोटो के वायरल होने के बाद @10007_Jamesbond ट्विटर यूजर ने सरकार को घेरने की कोशिश की, इस यूजर ने लिखा कि यह सरकार और प्रशासन की नाकामी है. वहीं, @lokjagran61 नाम के यूजर ने लिखा, ‘लेकिन अब कोई फायदा नहीं गरीब के पढ़ने का, गरीब का पढ़ लिख कर एक ही सपना होता था सरकारी नौकरी का, लेकिन अब वो भी निजीकरण की भेंट चढ़ता जा रहा हैं.’

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...