9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्लीवालों को कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत, 5 साल में 82...

दिल्लीवालों को कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत, 5 साल में 82 हजार लोग हुए शिकार

Published on

नई दिल्ली

दिल्लीवालों को अब कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कि अगर किसी को कुत्ते ने काट दिया तो एमसीडी के अस्पतालों या डिस्पेंसरी में एंटी रेबीज वैक्सीन मिलने में परेशानी हो सकती है। एमसीडी के पास एंटी रेबीज वैक्सीन सिर्फ 6.5 हजार ही बचे हैं, जो सिर्फ एक महीने की ही डोज है। अलग-अलग डिस्पेंसरी और अस्पतालों को मिलाकर एमसीडी इलाकों में हर महीने करीब 6 हजार एंटी रेबीज वैक्सीन की जरूरत होती है। एमसीडी अफसरों का कहना है कि 30 हजार एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 साल में कुत्तों के काटने के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। 2018 में अलग-अलग डिस्पेंसरी, कॉलोनी हॉस्पिटल और 5 मेन अस्पतालों से जो रिपोर्ट आई थी, उसमें कुत्तों के काटने के मामले 22,542 थे। दिसंबर 2019 से लेकर 2021 तक कोविड का प्रभाव रहा। कई ऐसे अस्पताल थे, जिन्हें कोविड फैसिलिटी केयर में तब्दील कर दिया गया था।

ऐसे में अस्पतालों में कुत्तों के काटने के उतने अधिक मामले नहीं आए। लेकिन, जितने भी मामले इन तीन साल के दौरान दर्ज किए गए हैं, वह 2018 की तुलना में अधिक थे। मौजूदा साल में अभी तक कुत्तों के काटने के 13,690 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा भी पिछले सालों की तुलना में काफी अधिक है। 5 साल के दौरान दिल्ली में कुत्तों के काटने के 82 हजार मामले दर्ज किए गए हैं।

कुत्तों के काटने के मामले
2018- 22,542
2019 -15,014
2020- 22,804
2021 -7,950
2022 -13,690
कुल 82,000

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...