22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकार में रोमांस कर रहा था कपल, गाड़ी छीनकर भागे चोर, कपड़े...

कार में रोमांस कर रहा था कपल, गाड़ी छीनकर भागे चोर, कपड़े भी ले गए

Published on

नई दिल्ली ,

एक कपल रात में अपनी कार के अंदर बैठे हुए रोमांस कर रहे थे. तभी उनके साथ ऐसा हादसा हो गया, जो उन्हें ताउम्र के लिए बुरी याद दे गया. दरअसल, सुनसान जगह कार पार्क कर खड़े कपल पर क्रिमिनल्स की नजर पड़ गई. जिन्होंने ना सिर्फ कपल के पर्स और मोबाइल चुरा लिए, बल्कि दोनों के कपड़े भी लेकर भाग गए.

17 अगस्त को हुई ये घटना ब्राजील की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कपल सफेद रंग की कार के अंदर रोमांस कर रहे थे. तभी चोरों का एक ग्रुप उन्हें घेर लेता है. चोरों ने कपल के पैसे और कपड़े लूटकर उन्हें यूं ही बीच सड़क नेकेड हालत में छोड़ दिया.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रात को करीब साढ़े 9 बजे घटी थी. कार एक सुनसान पार्किंग में खड़ी थी. अंदर एक कपल मौजूद था. तभी चोरों का ग्रुप उनपर अटैक कर देता है. एक शख्स जबरन कार का गेट खोलता है, जबकि दूसरा कपल का सामान छीनने लगता है. कपल जब इसका विरोध करते हैं तो वो उन्हें धमकाने लगते हैं.

घटना सीसीटीवी में कैद
इतना ही नहीं चोरों ने कपल को बाहर खींचकर उनकी कार भी हथिया ली. कपल की कार छीनकर भागते हुए उन्होंने उनके कपड़े खिड़की से बाहर फेंक दिए. जिसके बाद कपल ने तुरंत अपने कपड़े उठाकर पहन लिए. हालांकि, कुछ कपड़े कार में ही रह गए थे.

घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील में पब्लिक प्लेस में संबंध बनाना गैरकानूनी है. ऐसे में कपल को जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा भी काटनी पड़ सकती है.

 

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...