11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : स्कूल की लेडी टीचर ने क्लर्क को मारा थप्पड़,...

मध्य प्रदेश : स्कूल की लेडी टीचर ने क्लर्क को मारा थप्पड़, कहे अपशब्द, Video वायरल

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला टीचर ने स्कूल के क्लर्क को थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल नरयावली का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने सहायक संचालक के निर्देश में एक जांच दल गठित किया है. टीम मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, हायर सेकंडरी स्कूल नरयावली में महिला टीचर नीता विश्वकर्मा की स्कूल के क्लर्क महेश जाटव से सैलरी को लेकर हुई किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी बीच महिला टीचर ने क्लर्क को थप्पड़ मार दिया. इस पर क्लर्क ने भी टीचर पर हाथ उठाया.इस दौरान वीडियो बना रहे शख्स ने बीच-बचाव किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपशब्द भी कहे. फिर स्कूल प्रिंसिपल और अन्य लोगों बीच-बचाव कर मामला शांत कराया

वायरल वीडियो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक का कहना है कि वीडियो तो नहीं देखा, लेकिन मामले के बारे में जानकारी हुई है. यह मामला नरयावली हायर सेकंडरी स्कूल का है. मामले की जांच करवाई जा रही है. सहायक संचालक का दल बनाकर नरयावली स्कूल भेजा है.

टीम मामले की जांच कर रही है. इसमें जो भी दोषी व्यक्ति होगा, उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी. प्राथमिक तौर पर दोनों ही पक्ष अपनी जानकारी रख रहे हैं.बता दें कि 5 दिन में यह इस तरह का दूसरा मामला सामने है. इससे पहले देवरी के रसेना में भी प्राचार्य पर चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this