22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयSpace War: अब चांद पर होगी अमेरिका-चीन की जंग, लैंडिंग के लिए...

Space War: अब चांद पर होगी अमेरिका-चीन की जंग, लैंडिंग के लिए एक ही जमीन की ‘लड़ाई’

Published on

केप केनवरल,

चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट्स कहां उतरेंगे? अब इसे लेकर अमेरिका और चीन के बीच जंग होगी. इस महीने की शुरुआत में नासा ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 13 स्थानों की सूची को फाइनल किया था. लेकिन इनमें से तीन स्थान ऐसे हैं जिनके आसपास या वहीं पर चीन अपने मिशन की लैंडिंग भी कराना चाहता है. नासा का प्लान है कि वह तीन साल के अंदर इंसानों को चंद्रमा पर भेज देगा. तैयारी भी तेजी से चल रही है.

नासा इन एस्ट्रोनॉट्स को अर्टेमिस-3 (Artemis III) मिशन से चांद पर भेजेगा. इसके लिए के स्पेस लॉन्च सिस्टम यानी SLS रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट (Orion Spacecraft) की जरुरत होगी. हाल ही में एक चीनी जर्नल में यह बात प्रकाशित हुई है कि चांगई-5 लूनर मिशन (Change 4) कमांडर झांग ही और अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने दस और अन्य साइट्स की खोज की है, जहां पर एस्ट्रोनॉट्स को उतारा जा सकता है.

इन स्थानों को लेकर अमेरिका और चीन में झगड़ा
इन दस में से तीन स्पॉट्स ऐसे हैं जहां पर अमेरिकी साइट और चीनी लैंडिंग लोकेशन ओवरलैप कर रहे हैं. जैसे- अर्टेमिस-3 और चीन के चांगई-7 मिशन ने शैक्लेटॉन (Shackleton), हैवोर्थ (Haworth) और नोबिल क्रेटर (Nobile Crater) के पास लैंडिंग की जगह चुनी है. चीन का चांगई-7 का नाम चीनी भाषा में चंद्रमा की देवी चांगी के नाम पर रखा गया है. इसमें कोई इंसान नहीं जाएगा. यह एक ऑर्बिटर, लैंडर, मिनी प्रोब और रोवर होगा. चीन इस मिशन को अगले दो साल में लॉन्च करने जा रहा है.

फिलहाल दिक्कत इस वजह से हो रही है
चीन के ताइवान पर की गई कार्रवाई से अमेरिका नाराज है. चीन और अमेरिका के बीच एक कमेटी बनी है. जिसका नाम है यूएस-चाइना सिविल स्पेस डायलॉग (US-China Civil Space Dialogue). आखिरी बार इनकी बैठक साल 2017 में हुई थी. इसके तहत दोनों देशों के ब्यूरोक्रेट, अधिकारी और वैज्ञानिक अपनी-अपनी अंतरिक्ष संबंधी जानकारियों को साझा करते हैं. समस्याओं का हल बताते हैं. ताकि किसी तरह की दिक्कत न आए.

अमेरिका ने चुने हैं ये 13 स्थान, जहां लैंडिंग होगी
फॉस्टिनी रिम ए, शैक्लेटॉन के पास की पहाड़ी, कनेक्टिंग रिज, कनेक्टिंग रिज एक्सटेंशन, डी जर्लेश रिम 1, डी जर्लेश रिम 2, डी जर्लेश-कोशर मैसिफ, हैवोर्थ, मालापर्ट मैसिफ, लिबनिट्ज बीटा प्लैट्यू, नोबिल रिम 1, नोबिल रिम 2और एमंडसेन रिम. सभी नाम किसी वैज्ञानिक या फिलॉस्फर के नाम पर हैं. ये सभी जगहें रहने और लैंडिंग के हिसाब से परफेक्ट हैं. यहां पर एस्ट्रोनॉट ज्यादा सुरक्षित रहेंगे. यहां तापमान भी ठीक रहता है. अर्टेमिस मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट्स करीब सात दिन रहेंगे.

 

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...