13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचेर्नोबिल दुर्घटना को दोहराने की कगार पर यूक्रेन, जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की...

चेर्नोबिल दुर्घटना को दोहराने की कगार पर यूक्रेन, जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की दोबारा बिजली कटी

Published on

ज़पोरिज्जिया

यूक्रेन और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र को शनिवार तड़के उस वक्त एक बार फिर बंद कर दिया गया, जब संयंत्र के परिसर के काफी अंदर तक गोले दागे जाने की वजह से एक महत्वपूर्ण बिजली लाइन नष्ट हो गई। रूस-समर्थित स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के निरीक्षकों की एक टीम के ज़पोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पहुंचने के एक दिन बाद ही भीषण गोलाबारी के दावे सामने आए। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का मिशन संयंत्र को सुरक्षित करने में मदद करना है, क्योंकि रूस और यूक्रेन परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी के लिए का दूसरे को दोषी ठहराते रहे हैं।

रूसी क्षेत्रीय प्रशासन के एक सदस्य व्लादिमीर रोगोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि देप्रोवस्काया बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू किया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि एक गोला दो रिएक्टर के बीच फंस गया है। उनके दावों की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी है। शुक्रवार की देर शाम, रूस-समर्थित अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में लगभग दो घंटे तक आग लगी रही। उन्होंने इसके लिए एक बार फिर यूक्रेनी सैनिकों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, शनिवार की सुबह तक न तो यूक्रेनी सरकार और न ही देश के परमाणु ऊर्जा ऑपरेटर, एनरहोएटम ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी की थी।

पिछले सप्ताह से संयंत्र का सम्पर्क बार-बार यूक्रेन के पावर ग्रिड से पूरी तरह से खत्म होता रहा है और एनरहोएटम ने साइट के पास मोर्टार गोलाबारी और आग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। ज़पोरिज़्ज़िया संयंत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव ज़ोरिया में, शुक्रवार को निवासियों ने क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज़ सुनी।

युद्ध के पहले हफ्ते के दौरान, अधिकारियों ने रेडियोधर्मी विकिरण के संपर्क में आने की स्थिति में संयंत्र के पास रहने वाले लोगों को आयोडीन की गोलियां और मास्क उपलब्ध कराये थे। हाल ही में, उन्होंने संयंत्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर जपोरिज्जिया शहर में भी आयोडीन की गोलियां वितरित की हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्व और उत्तर-पूर्व में रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी और मिसाइल हमले किये।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...