22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्रीस की NATO में कोई औकात नहीं, एर्दोगन बोले- तुर्की के साथ...

ग्रीस की NATO में कोई औकात नहीं, एर्दोगन बोले- तुर्की के साथ गठबंधन मजबूत… समूह में फूट के संकेत!

Published on

अंकारा

नाटो से तुर्की के खिलाफ ग्रीस की बयानबाजी से अंकारा और सैन्य गठबंधन के बीच संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये शब्द हैं तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के जिन्होंने ग्रीस को ‘भारी कीमत चुकाने’ की धमकी दी है। शुक्रवार को इस्तांबुल में एर्दोगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंकारा को लेकर नाटो के सामने ग्रीस का नकारात्मक रुख तुर्की-नाटो संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ग्रीस की नाटो में ‘कोई अहमियत नहीं’ है और संगठन तुर्की के साथ मजबूत है। हाल के महीनों में तुर्की और ग्रीस के बीच तनाव बढ़ा है।

तुर्की 70 से अधिक साल से नाटो का सदस्य है। ग्रीस पर उकसाने वाली कार्रवाइयों और बयानबाजी का आरोप लगाते हुए तुर्की ने कहा कि इस तरह के कदम उसके शांति के प्रयासों को विफल करते हैं। कुछ दिनों पहले ग्रीस ने तुर्की के एफ-16 फाइटर जेट पर एस-300 मिसाइल सिस्टम के रडार के जरिए निशाना साधा था। एस-300 के निशाने का पता चलते ही तुर्की के लड़ाकू विमान अपनी सीमा में भाग गए। हालांकि, बाद में तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उनके लड़ाकू विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे थे और ग्रीस ने उन्हें जानबूझकर परेशान किया।

नाटो के ट्वीट पर ग्रीस की शिकायत
नाटो के लैंड कमांड, LANDCOM, ने मंगलवार को तुर्की के 100वें ‘विक्ट्री डे’ पर एक ट्वीट किया था जो 1922 में डुमलुपिनार की लड़ाई में ग्रीस सेना पर तुर्कों की जीत की याद दिलाता है। हालांकि ग्रीस के नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग से शिकायत दर्ज कराने के बाद लैंडकॉम ने इसे हटा दिया। इसके बाद गुरुवार को लैंडकॉम ने तुर्की को बधाई देने के लिए एक नया ट्वीट किया जिसमें कहा गया, ‘हम अपने मेजबान देश के रूप में तुर्की के आभारी हैं।’

2022 में तुर्की और ग्रीस के बीच बढ़ा तनाव
टीआरटी वर्ल्ड की खबर के अनुसार, 2022 की शुरुआत से, ग्रीस के लड़ाकू विमान 256 बार तुर्की के हवाईक्षेत्र में घुस चुके हैं और 158 बार तुर्की के फाइटर जेट का रास्ता रोक चुके हैं। ग्रीस तट रक्षक नौकाओं ने भी 33 बार तुर्की क्षेत्रीय जल का उल्लंघन किया है। भूमध्य सागर में जारी तनाव को लेकर एर्दोगन ने ग्रीस को चेतावनी दी है कि अगर एजियन द्वीप को लेकर ग्रीस तुर्की के विमानों को परेशान करना जारी रखता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...