22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में शादी से लोगों का हो रहा मोहभंग, 1986 के बाद...

चीन में शादी से लोगों का हो रहा मोहभंग, 1986 के बाद से आंकड़े में सबसे बड़ी गिरावट

Published on

बीजिंग

चीन भले ही दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हो, लेकिन उसे जनसंख्या में कमी का डर है। इस कारण उसने कुछ समय पहले दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दी थी। लेकिन अब चीन के सामने आबादी को लेकर एक और समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल चीन में पिछले वर्ष सबसे कम शादियां रेकॉर्ड की गई हैं। चीन ने तीन दशक पहले शादियों का रेकॉर्ड शुरू किया था। कम शादियों के कारण कम बच्चों का पैदा होना चिंता बढ़ाने वाली बात है।

नागरिक मामलों के मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक डेटा जारी किया, जिससे पता चलता है कि साल 2021 में 76 लाख शादियां रजिस्टर हुई हैं। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक 1986 के बाद से ये सबसे कम है। 2020 की तुलना में यह 6.1 फीसदी कम है। डेटा बताते हैं कि लगातार आठवें वर्ष शादियों की संख्या में गिरावट हुई है। इसी के साथ शादी करने वालों की उम्र भी बढ़ रही है। पिछले साल शादी करने वाले लगभग आधे लोगों की उम्र 30 वर्ष या उससे ज्यादा है।

आंकड़े बढ़ा रहे ड्रैगन की चिंता
दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के लिए ये आंकड़े चिंता का कारण हैं। चीन में 1.4 अरब लोग रहते हैं, लेकिन वहां के युवा अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वह शादी से दूरी बना रहे हैं और अगर करते भी हैं तो देरी से। विशेषज्ञ मानते हैं कि पहले से ही लगातार कम हो रहा कार्यबल देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। डेटा बताते हैं कि 2013 में 2.38 करोड़ लोगों ने शादी की थी, जिसमें छह वर्षों में ही एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 2019 में इसमें लगभग 41 फीसदी गिरावट हुई और इस साल 1.39 करोड़ लोगों ने शादी की थी।

शादी के लिए युवाओं की है कमी
चीनी अधिकारियों और समाजशात्रियों के मुताबिक ये गिरावट चीन की जनसंख्या को सीमित करने की नीतियों के कारण हुई है। इस कारण विवाह योग्य युवाओं की कमी है। इसके आलावा ही वह मानते हैं कि शादी को लेकर बदलते नजरिए का भी ये परिणाम है, जो खास तौर से स्वतंत्र महिलाओं में है। कामकाजी महिलाएं शादी के बाद गृहणी नहीं बनना चाहतीं, जिसके कारण वह शादियों से दूर हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...