22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन पर होगा भारत का कब्जा, सब बोलेंगे हिंदी.. BJP का ट्वीट...

ब्रिटेन पर होगा भारत का कब्जा, सब बोलेंगे हिंदी.. BJP का ट्वीट देख चीन को लगी मिर्ची

Published on

बीजिंग

भारत की उपलब्धियों से चीन को मिर्ची लगती है, फिर चाहें एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत का नौसेना में शामिल होना हो या तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था। ग्लोबल टाइम्स के एक पत्रकार ने बीजेपी के एक ट्वीट की फोटो शेयर करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। इससे पहले जब INS विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था तो पत्रकार ने खिसियाहट भरा ट्वीट किया था। अब चीन इसलिए खिसियाया हुआ है क्योंकि भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही उससे आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह अनुमान जताया है।

बीजेपी का ट्वीट भी इसी को लेकर था जिसमें भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दिखाया गया था। इसमें लिखा था, ‘मोदी सरकार के परिवर्तनकारी बदलाव भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के उसके लक्ष्य को हासिल करने में सहायता कर रहे हैं। ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना भारत की आर्थिक तरक्की का सबसे अच्छा उदाहरण है।’ लेकिन चीन को यह उपलब्धि देखकर मिर्ची लग गई।

ग्लोबल टाइम्स ने उगला जहर
ग्लोबल टाइम्स से जुड़े पत्रकार हू शिजिन ने अपने ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा, ‘भारत ब्रिटेन को अपना उपनिवेश बनाना जारी रखेगा और वह यूके का ‘भारतीयकरण’ भी कर सकता है। एक दिन भारतीय उच्चारण के साथ अंग्रेजी दुनियाभर में सबसे मानक अंग्रेजी बन जाएगी और अंग्रेजी सीखने वाले विदेशी भारतीय उच्चारण सीखेंगे, लगे रहो भारत।’ ट्वीट में चीन की खिसियाहट साफ देखी जा सकती है जो आर्थिक, राजनीतिक, कोरोना और जनसंख्या संकटों से गुजर रहा है।

ब्रिटेन को और पीछे छोड़ सकता है भारत
एक दशक पहले तक भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मामले में 11वें पायदान पर था जबकि ब्रिटेन पांचवें स्थान पर था। लेकिन अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड विस्तार होने से यह ब्रिटेन से आगे निकल गई है और ब्रिटेन छठे पायदान पर खिसक गया है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भारत के अगले कुछ वर्षों में ब्रिटेन को और भी पीछे छोड़ देने की संभावना है। भारत की जनसंख्या ब्रिटेन की आबादी की 20 गुना होने से यहां का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भी कम है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...